रीवा जिले के मझगवां विकासखंड की झरी पंचायत में 23 वर्षों बाद बीहर नाला और चेक डैमों में पानी दिखा। अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान और इंडसइंड बैंक समर्थित परियोजना के तहत जल संरक्षण कार्यों ने 320 किसान परिवारों की ज़िंदगी में नई उम्मीद जगाई है।

मझगवां, स्टार समाचार वेब
ग्राम पंचायत झरी के टूटे डेमों व बीहर नाला में 23 वर्षों बाद पानी आने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। यह कमाल इंडसइंड बैक एवं सृजन संस्था सहायतित विस्तार कार्यक्रम के तहत संचालित अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान चित्रकूट द्धारा की गई है। विस्तार परियोजना कार्यक्रम के समन्वयक देशराज ने बताया कि जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती एवं आजीविका संवर्धन के काम संस्थान द्वारा विगत एक वर्ष से मझगवां के 40 गांवों में किए जा रहे हैं।
गर्मी के सीजन से चल रहा है काम
बताया गया है कि परियोजना कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत झरी के झरी गांव अंतर्गत बीहर नाले में 23 वर्षों से टूटे पड़े चेक डैम सहित 2 अन्य चैक डैमों की मरम्मत, दोहा खुदाई सहित तालाब गहरीकरण का कार्य इस वर्ष के गर्मी के दिनों में कराए जा रहे हैं। इस कार्य में इस वर्ष के मानसून की पहली बारिश ने चेक डैमों को उफान पर ला दिया। चेक डेमों के ऊपर से बहता पानी देखकर किसानों के मुरझाए चेहरों में खुशी की लहर दौड़ गई।
23 सालों से टूटे थे चेक डैम
झरी गांव के किसान लोढ़ा मवासी उम्र 48 ने बताया कि 23 वर्ष पहले चित्रकूट के पैसुनी नदी में जब बाढ़ आई थी उस समय बाढ़ में हाथी डूब गया था, तभी बीहर नाला में बना चेक डैम सहित अन्य 2 चेक डेम पानी के तेज भराव के कारण टूट गए थे जो कि तब से आज तक किसी ने नहीं बनवाया था। झरी, पुतरिहा, जिल्हा, आदिवासी बस्ती भउठी, अंधियारा आदि गांवों के लगभग 320 किसान परिवारों की जमींन असिंचित हो गई थी। उन्होंने आगे बताया कि यदि वर्षा हो गई तो रबी की फसलों में सरसों की फसल जरूर हो जाती थी यदि वर्षा नहीं हुई तो उससे भी हांथ धोना पड़ता था।
विशेषज्ञों ने किया था भ्रमण
इसी बीच अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के निदेशक राष्ट्रदीप सहित विजय पटेल, मनोज श्रीवास्तव, गुरुदयाल, देशराज ने किया था गांव का भ्रमण, जिनको किसानों ने उपर्युक्त स्थिति से अवगत करवाया था। संस्था ने इस कार्य को प्राथमिकता से लिया और जून माह के अंत तक इस कार्य को पूरा कर लिया। गर्मी के भीषण तपन और उमस में संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार पटेल, बिंदा प्रसाद, शिव बरदानी, विकास श्रीवास्तव सहित देशराज ने अहम भूमिका निभाई।
320 किसानों को मिलेगा लाभ
चेक डैमों के बन जाने व जल भराव होने से किसान परिवारों को परोक्ष या अपरोक्ष रूप से 320 किसानों को लाभ मिलेगा एवं किसान परिवारों की आजीविका एवं पोषण की स्थिति बेहतकर होगी। इसके साथ ही कुआं, हैंडपम्प, बोरबैल सहित जलस्रोत भी रिचार्ज होंगे एवं जंगली जानवरों सहित पशु-पक्षियों को सालभर पीने का पानी मिलेगा। संस्था द्धारा किए गए इस कार्य पर रामकेश, राजा मवासी, कुंजीलाल प्रजापति, रामदीन यादव, रामयश, प्रेमलाल, श्रीमती शोभा मवासी आदि किसानों ने खुशी जताई है।

इंदौर के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट मेहंदीकुंड में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में जिला कोर्ट ने आरोपी बलराम को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानें क्या था पूरा मामला।
IRCTC 11 जुलाई से रीवा से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' शुरू कर रहा है। 11 दिनों के इस टूर पैकेज में सोमनाथ, द्वारकाधीश, नागेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद यह स्थिति बनी, जिसके खिलाफ कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर अब दिखने लगा है। दरअसल चंबल अंचल के मुरैना में चंबल नदी से रेत के अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारी रतजगा कर रहे हैं। कलेक्टर-एसपी कभी रात में हाईवे पर वाहनों की चेंकिंग करवा रहे हैं, तो कभी चंबल के घाटों पर पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक का विषय 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास रखा गया है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाग लेंगे।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद सियासत में हंगामा मचा है। इस मामले में काफी विरोध के बाद आज यानी गुरुवार को चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी स्कूल शिक्षा विभाग अगले महीने शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा। 2005-2009 के व्यापमं शिक्षकों पर ली जा रही है कानूनी राय। शिक्षक मोर्चा 5 सितंबर को दिल्ली में करेगा आंदोलन।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जानिए अभिषेक मनु सिंघवी की 4 बड़ी कानूनी दलीलें और भोपाल से दिल्ली तक मचे सियासी घमासान की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आजादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है।
रीवा जिले के जवान संजय तिवारी को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराने और असाधारण साहस दिखाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह