शिवपुरी के करेरा में वकील संजय कुमार सक्सेना की हत्या के बाद भोपाल के अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। जानें क्या है पूरा मामला।

शिवपुरी में वकील की हत्या के विरोध में सोमवार को भोपाल में अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की नृशंस हत्या के विरोध में आज राजधानी भोपाल के अधिवक्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। वकीलों के प्रति बढ़ती हिंसा और असुरक्षा के माहौल से आक्रोशित भोपाल अभिभाषक संघ ने आज न्यायालयीन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। वकीलों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और प्रदेश में तत्काल 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' (अधिवक्ता सुरक्षा कानून) लागू करने की पुरजोर मांग की।
घटना 14 फरवरी की है, जब करेरा अभिभाषक संघ के सक्रिय सदस्य संजय कुमार सक्सेना न्यायालय जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे पेशेवर शूटरों ने पुराने विवाद के चलते उन्हें सरेराह गोलियों से भून दिया। हालांकि, शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता और शूटरों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, लेकिन इस घटना ने कानूनी बिरादरी में गहरा डर और गुस्सा भर दिया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र रावत ने कहा वकील समाज का वह स्तंभ हैं जो दूसरों को न्याय दिलाते हैं, लेकिन आज वे खुद असुरक्षित हैं। भोपाल के वकीलों ने आंदोलन कर सरकार के सामने प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष कानून जल्द से जल्द लागू करने, संजय सक्सेना हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए ताकि आरोपियों को जल्द सजा मिल सके। हत्या की गहराई से तफ्तीश के लिए किसी विशेष जांच एजेंसी (Special Agency) को नियुक्त किया जाए।
गौरतलब है कि लंबे समय से अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग उठ रही है, लेकिन अब तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। भोपाल के वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।