भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते होशंगाबाद रोड, तुलसी नगर और प्रियंका नगर समेत कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। जानें आपके इलाके में कब होगी कटौती।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए कल यानी मंगलवार का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शहर के करीब 30 बड़े इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा आवश्यक रखरखाव (Maintenance) का कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस के चलते कल 2 से लेकर 7 घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रखी जाएगी।
विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बिजली से चलने वाले जरूरी काम और पानी भरने जैसे कार्य समय से पहले ही निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बिजली कंपनी ने क्षेत्रों के अनुसार कटौती का समय निर्धारित किया है:
सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल विला, सुरेंद्र लैंडमार्क, गणेश नगर, परस्पर कॉलोनी, स्ट्रेलिंग ग्रीन व्यू, अमलतास फेस-1, हरंभ होम्स, दीपक सोसायटी, भूमिका परिसर, छत्रपति कॉलोनी, वेस्टर्न प्लाजा, न्यू फ्रेंड्स सोसायटी, शांत इन्क्लेव (फेस 1 और 2), अमरकुंज, कलियासोत आईरिंग कैम्पस और आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक (सबसे लंबी कटौती): रानी अवंती बाई कॉलोनी (अमन बाई), तुलसी नगर, सोनिया कॉलोनी, नवीन नगर, फूटी बावड़ी क्षेत्र और नजदीकी बस्तियां।
सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक: प्रियंका नगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, राजवैद्य एच-सेक्टर, मधुवन सिटी एवं आसपास।
दोपहर 12:30 से शाम 4:00 बजे तक: के-सेक्टर, सागर स्टेट, शारदा कुंज और इनसे जुड़े इलाके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।