बिहार चुनाव परिणाम 2025 के बाद NDA सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू। बीजेपी-जेडीयू में मंत्रिमंडल पर '6 विधायक पर 1 मंत्री' फॉर्मूला तय। मांझी, कुशवाहा और चिराग पासवान की शाह से मुलाकात।

हाइलाइट्स
नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत के बाद, अब राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बीच मंत्रिमंडल के गठन और घटक दलों की हिस्सेदारी को लेकर पहले दौर की बातचीत सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में विधायकों को शामिल करने के लिए 'छह विधायकों पर एक मंत्री पद' का फॉर्मूला लागू किए जाने की संभावना है।
बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत समाप्त करने के बाद, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा रविवार को पटना लौटेंगे। पटना पहुंचने पर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे और जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक के साथ-साथ एनडीए विधानमंडल दल की बैठक की तैयारियों को आगे बढ़ाएंगे।
जेडीयू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार (17 नवंबर) को ही जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक बुलाई जा सकती है। यह उम्मीद है कि एनडीए के नेता का चुनाव करने की प्रक्रिया 18 नवंबर तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद बीजेपी शेष सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार गठन पर विस्तृत बातचीत करेगी।
गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दलों के नेता भी दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आज गयाजी से दिल्ली पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह और अन्य बीजेपी नेताओं से मिलेंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और उनकी भी अमित शाह से मुलाकात का कार्यक्रम है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान भी रविवार को पटना से दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में LJP(R), HAM, और RLM के साथ सरकार गठन पर अंतिम दौर की चर्चाएं होंगी।
इस विधानसभा चुनाव में एनडीए ने कुल 202 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। बीजेपी 89 सीटों के साथ प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जबकि जेडीयू 85 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। इसके अलावा, चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) ने 19 सीटें, जीतन राम मांझी की HAM ने 5 सीटें, और उपेंद्र कुशवाहा की RLM ने 4 सीटों पर सफलता हासिल की है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।