पन्ना जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में नहाने गए तीन युवकों में से एक का शव 24 घंटे बाद बरामद किया गया, जबकि दो की तलाश अब भी जारी है। सतना से देर से पहुंची एसडीईआरएफ टीम पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। प्रशासन ने बरसात में जलप्रपातों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

पन्ना, स्टार समाचार वेब
रविवार को जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में नहाने गए तीन युवकों के डूबने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के 24 घंटे बाद एसडीईआरएफ की टीम को जिगदहा निवासी अभिषेक ढीमर (उम्र लगभग 18 वर्ष) का शव सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मिला। शव गहरे पानी से काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। बताया जाता है कि तीनों युवक रविवार को पिकनिक मनाने बृहस्पति कुंड पहुंचे थे। नहाने के दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए।
मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अमला और एसडीईआरएफ की टीम सक्रिय हुई। हालांकि एसडीईआरएफ की टीम सतना से सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मौके पर पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों और पीड़ित परिजनों में नाराजगी देखी गई। घटना के 24 घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीम को पहले अभिषेक ढीमर का शव मिला, जबकि सतना निवासी त्वरित चैधरी और कृष्णा शर्मा की तलाश अब भी जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई। मौके पर टीआई बरौंधा, थाना प्रभारी बृजपुर महेंद्र सिंह भदौरिया, एसडीईआरएफ टीम प्रभारी सत्यपाल जैन, नायब तहसीलदार शशिकांत दुबे, हल्का पटवारी पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक प्रदीप हरदोनिया सहित स्थानीय लोगों की उपस्थिति में रेस्क्यू आॅपरेशन सतत रूप से जारी रहा। प्रशासन ने क्षेत्रीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में कुंड, जलप्रपात और अन्य जलस्रोतों के समीप अत्यधिक सावधानी बरतें। बृहस्पति कुंड जैसे गहरे प्राकृतिक जल क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों के बिना प्रवेश न करें। अभिषेक ढीमर के शव मिलने के बाद पूरे जिगदहा गांव में मातम छा गया है। अन्य दो युवकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं और उनके लौटने की उम्मीद में निरंतर निगरानी कर रहे हैं।

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह