सतना में सीएम हेल्पलाइन और समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सख्त रुख अपनाया। टीएल मीटिंग में वर्चुअली शामिल न होने और शिकायतों के नाट-अटेंड रहने पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री, नगर निगम के उपयंत्री और मझगवां के एक लिपिक का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सोमवार को कलेक्टर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने समय- सीमा के प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री, नगर निगम के उपयंत्री और एक लिपिक का वेतना काटने के निर्देश दिए। टीएल मीटिंग में वर्चुअली नहीं जुड़ने पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन का एक दिन और नगर निगम के उपयंत्री और मझगवां के लिपिक की शिकायतें नाट-अटेंड पाए जाने पर वेतन काटने के निर्देश दिए गए। समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अंर्तविभागीय समन्वय के मुद्दे एवं रेलवे, एयरपोर्ट, नर्मदा घाटी विकास,जल संसाधन,राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएच लोक निर्माण, एनटीपीसी, पीआईयू, जल निगम की परियोजनाओं में प्रगति संबंधी जानकारी ली।
इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में कोई शिकायत नाट-अटेंड नहीं हो और 100 दिवस से अधिक समय की शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में सर्वाधिक 13 शिकायत नगर निगम के विद्या निवास बागरी की नाट-अटेंड रहने पर एक सप्ताह का वेतन और मझगवां में निर्वाचन कार्य करने वाले लिपिक की 3 शिकायतें नाट-अटेंड रहने पर 3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये।
5.25 करोड़ की राजस्व वसूली
कलेक्टर-कमिश्नर कान्फे्रंस के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा में कलेक्टर ने राजस्व विभाग के नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करें। राजस्व वसूली की समीक्षा में बताया गया कि अब तक 5.25 करोड़ रुपए की वसूली की गई है। कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री में गति बढ़ाने के निर्देश दिये।
शत-प्रतिशत 585 समितियां ई विकास पोर्टल पर आनबोर्ड
कलेक्टर ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था और ई-टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया का किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश कृषि अधिकारियों को दिये। सहायक संचालक राम सिंह बागरी ने बताया कि पैक्स समितियों में शत-प्रतिशत 585 समितियां ई विकास पोर्टल पर आनबोर्ड की जा चुकी हैं। प्राइवेट दुकान में 444 को आनबोर्ड किया गया है।
दूषित जल के मामले में न हो लापरवाही
शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ जल प्रदाय एवं शुद्धता जांच की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने उपायुक्त नगर निगम से कहा कि दूषित जल सप्लाई की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल जांच दल स्पॉट पर पहुंचकर सैम्पल लें और नगर निगम की ओर से उस क्षेत्र में शुद्ध जल वैकल्पिक व्यवस्था करायें।
डीईओ को कारण बताओ नोटिस
शिक्षा विभाग के पोर्टल पर प्राइवेट स्कूलों की फीस स्ट्रक्चर, पाठ्य पुस्तकें, आॅनलाइन का कार्य पूर्ण नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाड़िया सहित जिला विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में वर्चुअली नहीं जुड़े रामपुर एसडीएम-तहसीलदार को शो-कॉज
समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम रामपुर बघेलान और तहसीलदार को रेल लाइन दोहरीकरण के भूमि संबंधी मामले में सुधार नहीं पाये जाने तथा टीएल में वर्चुअली नहीं जुड़ने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके अलावा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को टीएल मीटिंग में वर्चुअली नहीं जुड़ने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।