रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सोमवार को छात्रों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के हॉस्टल और डे-स्कॉलर छात्रों के बीच ग्रुप लीव (जीटी) को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट तक पहुंच गया।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
सोमवार को श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों ने जमकर तांडव मचाया। हास्टलर्स और डे-स्कालर के बीच में जीटी को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की मामला मारपीट तक पहुंच गया। पहले एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों ने एक दूसरे को पीटा। फिर हास्टल के सीनियर छात्र पहुंच गए। डे स्कॉलर छात्रों को संजय गांधी अस्पताल में फिर विवाद हुआ। सीनियर छात्रों ने जूनियरों को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा। विवाद की जानकारी लगते ही मौके पर डीन पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद विवाद शांत हुआ। मामले की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा विवाद वर्ष 2025 बैच के एमबीबीएस छात्रों के बीच उपजा। पूरा मामला ग्रुप लीव को लेकर था। कुछ छात्र ग्रुप लीव का दबाव बना रहे थे। वही कुछ क्लास में जाने पर अड़े हुए थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। फर्स्ट ईयर के छात्रों के बीच इसी बात को लेकर सोमवार की सुबह विवाद बड़ा और मारपीट हो गई। पहले यह मामला कॉलेज में हुआ तो डीन ने सभी को तलब कर लिया और क्लास लगा दी। मेडिकल कॉलेज में डीन डॉ सुनील अग्रवाल छात्रों की क्लास लगा ही रहे थे कि संजय गांधी अस्पताल में सीनियर छात्रों ने जूनियर को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद हंगामा मच गया। डीन भागते भागते संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। डीन के पहुंचते ही मारपीट करने वाले छात्र भागने लगे। जिन्हें छत पर जाकर पकड़ा गया। सभी की परेड कराई गई है। जांच की जा रही है।
सीनियर बैच संजय गांधी अस्पताल पहुंच गया
एमबीबीएस के छात्र क्लास नहीं जाना चाह रहे थे। हास्टल के छात्रों और बाहर रहने वाले छात्रों के बीच इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात पर मारपीट हुई थी। एक गुट को डीन ने बैठा रखा था। वहीं दूसरा गुट संजय गांधी अस्पताल की तरफ था। जिन्हें एमबीबीएस के वर्ष 2023 और 21 बैच ने घेर लिया। इसके बाद एसजीएमएच के गेट के सामने ही लात-घूसे शुरू हो गए। छात्रों ने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। जमकर मारपीट हुई।
सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रह गए
अस्पताल परिसर में मारपीट होती रही लेकिन कोई भी इसे रोकने के लिए सामने नहीं आया। सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे। पूरे अस्पताल परिसर में हंगामा होता रहा। इस मारपीट की घटना के कारण अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन डरे सहमे थे। बाद में जब डीन और चिकित्सक मौके पर पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ।
फेस्ट का आयोजन नहीं होने से बढ़ा विवाद
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2025 बैच के छात्रों के लिए फेस्ट कराना था। यानि वेलकम पार्टी देनी थी। इसका आयोजन लंबे समय से नहीं हो रहा था। वर्ष 2025 के बैच के छात्रों को वर्ष 2022 बैच के छात्रों द्वारा फेस्ट कराना था। फेस्ट का आयोजन नहीं हो रहा था। इसके कारण भी छात्रों के आपसी खींचतान मची हुई थी। छात्र आयोजन को लेकर डिप्टी सीएम से भी मिले थे। डिप्टी सीएम ने डीन को फेस्ट आयोजन के निर्देश दिए थे लेकिन डीन हर संडे को आयोजन के लिए कह रहे थे। फेस्ट को लेकर ही छात्र जीटी मारने की तैयारी में थे। फेस्ट का आयोजन सप्ताह भर चलता है। ऐसे में हर संडे आयोजन में लंबा समय लग सकता है। इसी बात से छात्र नाराज चल रहे थे।
बढ़ता जा रहा है छात्रों पर मानसिक तनाव
छात्रों का कहना है कि कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन नहीं किया जा रहा है। वार्षिकोत्सव के आयोजन से छात्रों को मानसिक आराम मिलता है। छात्र पढ़ाई के अलावा अन्य एक्टिविटी में लगे रहते हैं। जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है। वार्षिक उत्सव सिर्फ छात्रों के लिए मनोरंजन नहीं है। इसमें स्पोर्ट्स, एजुकेशनल एक्टिविटी, टलेंट शोकेस, कल्चरल नाइट और डिनट नाइट जैसे आयोजन भी होते हैं। इसमें छात्र शामिल होते हैं। आपसी समन्वय भी बढ़ता है। इन आयोजनों के न होने से ही इस तरह की स्थितियां निर्मित हो रही हैं।
वर्ष 2025 बैच के छात्र थे। उनके बीच में आपस में विवाद हुआ है। जीटी मारने के चक्कर में विवाद हुआ है। आधे लोग जीटी में जाना चाह रहे थे। आधे नहीं जाना चाह रहे थे। इसी बात पर विवाद हुआ है। आधे छात्र लेक्चर हाल में बैठे थे। उनसे चर्चा कर रहे थे। फिर सीनियर का गुट अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने विवाद कर दिया। डेस्कॉलर और हास्टलर के बीच में विवाद हुआ है।
डॉ. सुनील अग्रवाल, डीन, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।