मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की 7 दिवसीय दुबई और स्पेन यात्रा सफल रही। जानें कैसे यह यात्रा मध्य प्रदेश में कृषि, फार्मा, खनन, उद्योग और पर्यटन क्षेत्रों में निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगी।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सात दिवसीय दुबई और स्पेन की विदेश यात्रा के बाद रविवार को स्वदेश लौट आए। यादव ने यात्रा को मध्य प्रदेश के लिए वैदेशिक संबंधों को नई ऊर्जा देने वाली और अब तक की सबसे सफलतम यात्रा बताया है।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं, और इस यात्रा से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मजबूत संभावनाएं बनी हैं। यात्रा के दौरान कई विदेशी कंपनियों के साथ मध्य प्रदेश में निवेश और नॉलेज शेयरिंग के लिए महत्वपूर्ण करार भी हुए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पूर्व में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (भोपाल) से भी लगभग 30.77 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो अब धीरे-धीरे धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुबई और स्पेन की इस यात्रा से मध्य प्रदेश में कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, खनन, उद्योग और पर्यटन विकास के क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं सामने आई हैं। इससे न केवल नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे, बल्कि औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्य प्रदेश अब तेजी से निवेश के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।