मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पेन यात्रा के दूसरे दिन Inditex (ज़ारा, मैसिमो दुत्ती) के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश को "हरित, लागत-प्रतिस्पर्धी और ट्रेसिबल उत्पादन हब" के रूप में पेश किया। जानें कैसे PM मित्रा पार्क और ऑर्गेनिक कॉटन MP को वैश्विक टेक्सटाइल निवेश के लिए आदर्श बना रहे हैं।

भोपाल, स्टार समाचर वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्पेन यात्रा के दूसरे दिन का मुख्य एजेंडा वैश्विक कपड़ा और फैशन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडिटेक्स (Inditex) से निवेश आकर्षित करना रहा। स्पेन के गैलिसिया स्थित इंडिटेक्स मुख्यालय में हुई बैठक में, मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को "हरित, लागत-प्रतिस्पर्धी और ट्रेसिबल उत्पादन हब" के रूप में प्रस्तुत किया।

डॉ. यादव ने इंडिटेक्स समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापारिक साझेदारी और सतत निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश देश के शीर्ष कच्चा कपास उत्पादक राज्यों में से एक है, जहाँ सालाना करीब 18 लाख बेल्स का उत्पादन होता है और राज्य में 15 से अधिक टेक्सटाइल क्लस्टर हैं।
मुख्यमंत्री ने धार जिले में बन रहे पीएम मित्रा टेक्सटाइल मेगा पार्क को इंडिटेक्स के लिए सस्टेनेबल और इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग का आदर्श केंद्र बताया और उनसे यहां गारमेंटिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश भारत का अग्रणी ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक है और GOTS-सर्टिफाइड किसान समूह इंडिटेक्स की सस्टेनेबिलिटी नीतियों के लिए आदर्श साझेदार हो सकते हैं।
डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश सरकार की ESG (पर्यावरण, सामाजिक, शासन) मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें वॉटर रिसायक्लिंग और वेस्ट मैनेजमेंट शामिल हैं, जो इंडिटेक्स की जिम्मेदार सोर्सिंग नीति से मेल खाते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य से टेक्सटाइल और गारमेंट का वार्षिक निर्यात ₹7,000 करोड़ से अधिक है, जिसे इंडिटेक्स जैसी साझेदारी से ₹10,000 करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे रोजगार और महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने राज्य की नई औद्योगिक एवं निर्यात नीति – 2025 की विशेषताओं का भी उल्लेख किया, जिसमें भूमि पर सब्सिडी, पूंजी सहायता, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर मदद और ऋण पर ब्याज सब्सिडी जैसे प्रोत्साहन शामिल हैं। उन्होंने इंडिटेक्स को पीएम मित्रा पार्क में सप्लाई चेन एंकर बनने और ऑर्गेनिक कॉटन ट्रेसिंग प्लेटफॉर्म विकसित करने का भी न्योता दिया।
उल्लेखनीय है कि ज़ारा और मैसिमो दुत्ती जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों वाली इंडिटेक्स, दुनिया की सबसे बड़ी फैशन रिटेल कंपनियों में से एक है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।