छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से हुई मौतों के बाद जिले की औषधि निरीक्षक प्रियंका चौबे ने सतना, मैहर और उमरिया के सभी दवा विक्रेताओं से कोल्ड्रिफ और नास्ट्रो-डीएस सस्पेंशन कफ सिरप के स्टॉक की जानकारी मांगी है। दोनों दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई गई है। दुकानदारों से क्रय-विक्रय का पूरा ब्यौरा और मरीजों को दी गई दवाओं की वापसी के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले की औषधि निरीक्षक प्रियंका चौबे द्वारा सतना, मैहर और उमरिया जिले के दवा दुकानदारों से कोल्ड्रिफ एवं नास्ट्रो-डीएस सस्पेंशन कफ सिरप के स्टॉक की जानकारी मांगी गई है एवं इसके विक्रय पर तत्काल रोक लगाने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा किस फर्म से दुकानदारों को यह दवाई प्राप्त हुई है इसका ब्यौरा देने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर जांच दौरान किसी दवा दुकानदार के पास यह दवाइयां मिलेगी तो दुकान संचालक के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि छिंदवाड़ा में कफ सिरफ पीने के बाद हुई मौतों के बाद कोल्ड्रिफ एवं नास्ट्रो-डीएस सस्पेंशन कफ सिरप कंपनी पर बैन लगा दिया गया है। डीआई ने बताया कि छिंदवाड़ा में घटित जन घटनाओं के तारतम्य में जनमानस को ध्यान में रखते आगामी आदेश तक दवाइयों के विक्रय पर पूर्ण रूप से औषधि एवं सौन्दर्य सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 22(1) (डी) के तहत रोक लगाई गई थी। बताया गया कि औषधि कोल्डरिफ सिरप मेसर्स श्रीसन फार्मासिटुकल को शासकीय विश्लेषक, औषधि प्रयोगशाला चेन्नई के रिपोर्ट क्रमांक 04782-डी/2025-26 के द्वारा अवमानक घोषित कर दिया गया है।
इन बिंदुओं में मांगी जानकारी
फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवा विक्रय पर बैन
समस्त रिटेल एवं होलसेल औषधि विक्रेता को एफडीसी दवा पर प्रतिबन्ध लगाने के निर्देश जारी किये गए हैं। बताया गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के रिपोर्ट अनुसार क्लोरफेनीरामाइन मैलेट-2 एमजी + फेनिलेफ्रीने हाइड्रोक्लोराइड-5 एमजी फॉमूर्लेशन के समस्त एफडीसी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवा उत्पाद के सभी निमार्ताओं की दवा का उपयोग 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए ना किया जाए। डीआई ने बताया कि एफडीसी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवा का विक्रय रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिश्नर के पर्चे के बिना न किया जाए। एफडीसी का विक्रय 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए ना किया जाए। यदि ये एफडीसी रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिश्नर के पर्चे पर 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अंकित की गई है तो मरीज को इन दवाइयों को देने से पहले रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिश्नर से पुन: परामर्श करने का सुझाव दें। लेवल पर उपरोक्त चेतावनी उल्लेखित नहीं है तो ऐसे सभी प्रोडक्ट का तत्काल विक्रय बंद करके उनको वापस किया जाना सुनिश्चित किया जाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।