सतना जिले में आवारा गौवंश की समस्या खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम। उचेहरा विकासखंड के बांधी मौहार में 127 एकड़ जमीन पर बनेगा पहला गौ-अभयारण्य, जहां 5 हजार गौवंश की सुविधा होगी। दुर्घटनाएं और किसानों की परेशानी होगी कम।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सड़कों पर यातायात के साथ जान-माल के लिए समस्या बने गौवंश को स्थायी रूप से हटाने का सरकार ने इंतजाम करना शुरू कर दिया है। सतना जिले में गौ-अभयारण्य (सेंक्चुरी) बनाने की दिशा में प्लान शुरू हो गया है। अभी पहले चरण में उचेहरा विकासखंड के बांधी मौहार में जिले की पहली सेंक्चुरी बनाई जाएगी। जिला प्रशासन ने यहां की लगभग 127 एकड़ जमीन सेंक्चुरी के लिए चयनित कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही टेंडर जारी कर अभयारण्य सर्वसुविधा युक्त तैयार करवाया जाएगा। बताया गया कि स्वावलंबी गौशाला (कामधेनु निवास) योजना के अंर्तगत 5 हजार गौवंश की सुविधा को देखते हुए अभयारण्य बनाया जाएगा।
आत्मनिर्भर होगी स्वावलंबी गौशाला
बताया जाता है कि स्वावलंबी गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। गौ-शालाएं गोबर, गौमूत्र आदि अपशिष्ट से धन अर्जित कर संपन्न बन सकेंगी। स्वावलंबी गौशालाएं विकसित करने के लिए दुग्ध उत्पादों सहित गौमूत्र-गोबर आदि से निर्मित सामग्री के विक्रय की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही गौशालाओं में उपलब्ध स्थान का उपयोग सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन में किया जाएगा।
अभी तक होती थी 100 की क्षमता
बताया गया कि अभी तक मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना अंर्तगत ग्राम पंचायत स्तरों में 5 एकड़ जमीन में 100-100 गौवंश की क्षमता वाली सतना-मैहर जिले में लगभग 68 गौशालाओं का निर्माण कराया गया जा चुका है। बताया जाता है कि अब नई गौशालाओं के निर्माण पर ब्रेक लग गया है और स्वावलंबी गौशाला योजना के अंर्तगत 5 हजार गौवंश की क्षमता के अभयारण्य बनाने के लिए अब सरकार जोर दे रही है। अशासकीय एवं मुख्यमंत्री गौ सेवा की गौशालाओं को प्रत्येंक वर्ष लाखों रुपये का फंड दिया जाता है। जिले में अशासकीय एवं मुख्यमंत्री गौ सेवा की गौशालाओं की संख्या 56 है, जिनमें लगभग 13 हजार आवारा गौवंश ही हैं।
हो रही दुर्घटनाएं
आवारा गौवंश की समस्या को खत्म करना सरकार की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। बारिश के सीजन में राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाईवे पर हजारों की संख्या में गौवंश बैठे रहते हैं। इस कारण हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अभयारण्य बनने से दुर्घटनाएं कम हो जाएंगी।
किसानों की उड़ी नींद, 50 हजार आवारा गौवंश
अन्नादाता की रातों की नींद चाहे रवी हो या फिर खरीफ, दोनों सीजन में उड़ी हुई है। कभी प्रकृति की मार,तो कभी खाद-बीज का संकट, वहीं पिछले कुछ समय से आवारा गौवंश की समस्या किसानों के सामने मुंह उबाए खड़ी हुई है। किसान कर्ज लेकर खेती करते है और आवारा पशु चट कर जाते हैं। अन्नदाता बाड़ व रतजगा करने को मजबूर हैं। बताया जाता है कि जिले में लगभग 50 हजार आवारा गौवंश हैं। उन्नत नस्ल के पशु न होने से लोग पशुपालन नहीं करना चाहते। सतना-मैहर जिले में पशुपालन विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी जिम्मेदार अधिकारी ठीक से नहीं करते।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।