कोठी से सिंहपुर मार्ग की सड़कें अब जर्जर होकर हादसों को न्योता दे रही हैं। गड्ढों से भरी इस सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। विभाग की लापरवाही और मेंटेनेंस में अनियमितता के कारण सड़कें बीमार हैं और मरम्मत का कोई इंतजाम नहीं। स्थानीय लोग आंदोलन के मूड में हैं और प्रशासन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सड़कों की बिगड़ी हालत से यात्रियों को शारीरिक और आर्थिक दोनों नुकसान झेलने पड़ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
कोठी, स्टार समाचार वेब
सड़क विभाग एवं जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। सड़कों के गड्ढे रूपी जख्म दिन प्रतिदिन गहरे होते जा रहे हैं, और इन पर मरहम लगाने वाला भी कोई नहीं है, जिस कारण बीमार सड़क दुघर्टनाओं का कारण बन रही है।
शारीरिक व आर्थिक नुकसान
खस्ताहाल सड़कों की वजह से जहां एक तरफ लोग दुघर्टनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं, वहीं वाहनों के पार्ट्स भी खराब होने व अधिक ईंधन खर्च होने से लोगों को आर्थिक क्षति भी हो रही है।
आंदोलित हो रहे लोग
लम्बे समय से बीमार इस सड़क के कारण हो रही दिक्कतों से जूझ रहे लोग अब लामबद होकर आंदोलन के मूड में हैं। क्षेत्रीय लोगों को कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों को इरादतन दुर्घटना का आरोपी नहीं बनाया जाता तब तक सड़क की हालत सुधरने वाली नहीं है, क्योंकि हर वर्ष मेंटेनेंस होता है और वह बनते ही उखड़ जाती है जिससे यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है, जबकि कई करोड़ का हिसाब किताब सड़क के मेंटेनेंस के नाम पर किया जाता है।
नदारत है साइड पट्टी
आरोप है कि सड़कों के किनारे की पट्टी का भी अता-पता नहीं है और खरपतवार भी सड़कों तक आ पहुंचा है, जिससे सुंदरा सेमरिया राज्य मार्ग बुरी तरह जर्जर हो चुका है। यहां पूरे दिन के साथ-साथ रात में भी वाहनों का दबाव बहुत अधिक रहता है क्योंकि यह है मार्ग नेशनल हाईवे से जुड़ता है। अकेले कोठी से सिंहपुर तक 20 किलोमीटर के मार्ग में ही सैकड़ों की संख्या में ऐसे छोटे-बड़े गड्ढे हैं, जिनकी वजह से लोग काफी परेशान हैं।
मैं 4 दिन पहले कोठी से सिंहपुर मार्ग से होते हुए देवेंद्रनगर गया था, रास्ते में इतने अधिक गड्ढे हैं कि मुझे समय तो अधिक लगा ही साथ ही मेरा पूरा शरीर दर्द करने लगा। इन गड्डों के कारण मेरी मोटरसाइकिल सही तरीके से कहीं चल ही नहीं पा रही थी। 500 मीटर तक की सड़क ऐसी नहीं मिली जहां गड्ढे न हों। रास्ते में बड़े-बड़े वाहन आते-जाते हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
रामचरण शर्मा, स्थानीय निवासी
यह संवेदनशील मामला है, क्योंकि सड़क सुरक्षा को जिम्मेदार ऐसे ही दरकिनार नहीं कर सकते। समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित होने के बाद भी जिम्मेदारों का नींद से ना जागना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब तो ऐसा प्रतीत होने लगा है कि होने वाली दुर्घटनाओं में सह आरोपी जिम्मेदारों को भी बनाया जाना चाहिए, क्योंकि अनदेखी के कारण ही हादसे हो रहे हैं।
आशीष तिवारी, इंजीनियर
मेरा घर कोठी झाली चौराहे पर बना हुआ है, जहां से छोटे-बड़े वाहन दिनभर गुजरते हैं। सड़कों पर इतने अधिक गड्ढे हैं कि ठीक से लोग चल भी नहीं पा रहे जिससे छोटे वाहनों को अधिक परेशानी होती है और वह दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। संबंधित अधिकारियों से मांग है कि वह इस समस्या का समाधान शीघ्र करें।
श्याम तिवारी, स्थानीय निवासी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।