सतना की केन्द्रीय जेल से स्वतंत्रता दिवस पर 17 कैदी रिहा किए गए। इनमें छतरपुर जिले के 4 सगे भाई भी शामिल हैं जो 13 साल से उम्रकैद की सजा काट रहे थे। जेल में रहकर उन्होंने 3 लाख रुपए कमाए। अन्य दो कैदी भी लखपति बनकर बाहर निकले। सभी ने अपराध छोड़कर नया जीवन शुरू करने का संकल्प लिया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केन्द्रीय जेल सतना में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 17 कैदियों को रिहा किया गया और वे जेल की चारदीवारी से बाहर आए। रिहा होने वालों में चार सगे भाई भी शामिल हैं जो पिछले 13 साल से केन्द्रीय जेल में अपने जुर्म की सजा काट रहे थे। रिहा होने वालों में सतना जिले के 4, मैहर जिले का 1, छतरपुर जिले के 10, पन्ना जिले का 1 और सीहोरा का 1 कैदी शामिल हैं जिन्हें शासन की विशेष रिहाई योजना का लाभ मिला। इन कैदियों को यह लाभ जेल में अच्छे चाल-चलन व व्यवहार के कारण मिला। रिहा होने वाले में तीन कैदी खुली जेल में सजा काट रहे थे। रिहा होने वाले प्रत्येक कैदी को एक पौधा और भगवत गीता के अलावा जेल में किए गए कार्य का पारिश्रमिक प्रदान किया गया।
जेल में रहते चारों भाई ने कमाए 3 लाख
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन रिहा होने वालोें में चार सगे भाई कृपाल यादव, भागवत यादव, गोपाल यादव और राजू यादव शामिल हैं, यह चारों छतरपुर जिले के छुलहा पुरवा गांव के निवासी हैं। वर्ष 2010 में जमीनी विवाद में टिकरी गांव के लोधी परिवार के तीन सदस्य दादू लोधी, राजाराम लोधी और राम लोधी की हत्या चारों भाईयों ने कर दी थी। चारों भाईयों को 8 अगस्त 2012 को अदालत ने आजीवन कारवास की सजा सुनाई। इसके बाद इन्हें केन्द्रीय जेल सतना भेज दिया गया तब से चारों भाई केन्द्रीय जेल में सजा काट रहे थे। जेल में रहते हुए चारों भाई अलग-अलग काम किया करते थे। जेल में रहकर चारों भाईयों ने 3 लाख रुपए के करीब कमाई की। रिहा होने पर जेल प्रबंधन के द्वारा चारों भाईयों को जेल में रहकर किए गए पारिश्रमिक तीन लाख रुपए प्रदान किए गए।
दो कैदी भी लखपति बनकर निकले
केन्द्रीय जेल से रिहा होने वाले कैदियों में ददोली जोशी और राजेश मवासी भी हैं। इन दोनों कैदियों ने जेल में रहकर जेल प्रबंधन के द्वारा दिए गए कार्यों को किया। जेल के अंदर काम कर ददोली जोशी ने 1 लाख 13 हजार 186 रुपए और राजेश मवासी ने 1 लाख 7 हजार 23 रुपए का पारिश्रमिक कमाया। दोनों ने कहा कि जेल में रहकर किए गए कार्य का पारिश्रमिक के जरिए वे जीवन की नई शुुरुआत करेंगे।
नई शुुरुआत का लिया संकल्प
केन्द्रीय जेल से रिहा हुए कैदियों ने सजामाफी मिलने पर जेल से बाहर आने पर कहा कि अब वे जीवन की नई शुुरुआत का संकल्प ले रहे हैं, लोगों को नशा और अपराध से दूर रहने के लिए हर प्रयास करेंगे। जेल अधीक्षक लीना कोष्ठा ने बताया कि रिहा हुए बंदियों को नया जीवन शुरू करने के लिए पे्ररित करने हेतु पौधा और भगवत गीता प्रदान किया गया है। इन बंदियों को राज्य शासन की विशेष माफी योजना के तहत समय से पहले रिहा किया गया है। जेल में बंदियों से अलग-अलग कार्य कराए जाते हैं जिनके बदले उन्हें पारिश्रमिक दिया जाता है। इस पहल से बंदी न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होते हैं बल्कि नया जीवन शुरू करने में भी उन्हें मदद मिलती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।