ग्वालियर के जौरासी में बन रहे भव्य डॉ. अम्बेडकर धाम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया दौरा। मऊ की तर्ज पर बन रहे इस धाम में डिजिटल लाइब्रेरी, म्यूजियम सहित कई आधुनिक सुविधाएं होंगी। जानें द्वितीय चरण के कार्य की घोषणा।

ग्वालियर. स्टार समाचार वेब.
मऊ में डॉ. अम्बेडकर का एक भव्य स्मारक बनाया गया है, और बाबा साहिब की जयंती पर हर साल वहां कुंभ का आयोजन होता है, अब ग्वालियर के जौरासी में भी मऊ की तर्ज पर डॉ. अम्बेडकर धाम का निर्माण किया जा रहा है। धाम में जौरासी स्थित अम्बेडकर धाम में डिजिटल लाइब्रेरी, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। द्वितीय चरण में अन्य आधुनिक सुविधाओं को भी धाम में जोड़ा जाएगा।
यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जौरासी में बन रहे डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम का दौरा करने के बाद यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, हम सदैव उनका स्मरण करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने स्मारक के द्वितीय चरण के विकास कार्यों का भूमिपूजन करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि द्वितीय चरण के निर्माण कार्य का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य वरिष्ठजनों की उपस्थिति में किया जाएगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री इमरती देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।