मुंबई के जवेरी बाजार के एक गोल्ड व्यापारी से 1 करोड़ रुपये लेकर भागा भरोसेमंद कर्मचारी किशोर मिस्त्री आखिरकार मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा मेल में पकड़ा गया। आरोपी के पास से 80 लाख रुपये नकद बरामद हुए। आरपीएफ और जीआरपी की सतर्कता से चोरी का बड़ा मामला सुलझा। जानिए कैसे पकड़ा गया यह चालाक चोर जो 30 साल से व्यापारी के यहां काम करता था।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मुंबई-हावडा मेल एक्सप्रेस में मुंबई के व्यापारी का 1 करोड़ रुपये लेकर भाग रहे आरोपी को मानिकपुर जीआरपी एवं आरपीएफ ने धर दबोचा है। आरोपी को पकड़ने के लिए मैहर-सतना की आरपीएफ एवं जीआरपी टीम भी अलर्ट में रही, लेकिन बाथरूम में चोर के छिप जाने से पकड़ ना सकी। मुंबई के झवेरी बाजार में एक गोल्ड व्यापारी 23 अक्टूबर को रिर्पोट दर्ज कराई थी कि उसके यहां काम करने वाले भरोसेमंद कर्मचारी किशोर मिस्त्री पुत्र हरी पदों, निवासी गोपालपुर, जिला पश्चिम बंगाल बीते लगभग 30 वर्षों से काम करता था। व्यापारी के सोने के डिजाइन तैयार करने का जिम्मा उसी पर था। किशोर ने व्यापारी से गोल्ड खरीदने जाने का बहाना बनाकर करीब एक करोड़ रुपये से भरा बैग लिया और गायब हो गया। कुछ घंटों तक व्यापारी को शक नहीं हुआ, लेकिन जब देर रात तक उसका कोई पता नहीं चला और फोन स्विच आॅफ मिला, तब व्यापारी ने मुंबई के एलटी मार्ग थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
80 लाख रुपये नगद बरामद
बताया गया कि आरोपी मेल एक्सप्रेस के एस-4 में पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद जब पुलिस ने उसका बैग खोलकर आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 80,01,500 नकद बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही रकम और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाकी रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है। बरामद रकम और दस्तावेजों को महाराष्ट्र पुलिस की एलटी मार्ग थाने की टीम को सौंप दिया गया है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
सीसीटीवी फुटेज से मिली सुराग
शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी 24 अक्टूबर की सुबह शिरडी के एक होटल में ठहरता हुआ दिखा। वहां से वह बस से नासिक पहुंचा और फिर मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन में सवार होकर पश्चिम बंगाल की ओर निकल गया। पुलिस ने ट्रेन और मार्ग की निगरानी के लिए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस टीमों को सतर्क किया।
चित्रकूट के मानिकपुर स्टेशन पर घिरा चोर
पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर मैहर, सतना, मानिकपुर आरपीएफ एवं जीआरपी को अलर्ट किया गया। जब आरोपी सतना में पकड़ में नहीं आया, तब ट्रेन जैसे ही मानिकपुर रेलवे स्टेशन (चित्रकूट) पहुंची, वहां तैनात जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने तुरंत तलाशी शुरू की। इस संयुक्त कार्रवाई में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह , आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मो. सालिक ने अपनी टीम के आरोपी को ट्रेन के अंदर पकड़ लिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।