लोकसभा ने हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल पारित किया। सिगरेट और पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पादों पर अतिरिक्त टैक्स लगेगा, जिससे जुटा फंड सुरक्षा और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगा।

हाइलाइट्स
नई दिल्ली, स्टार समाचार वेब
संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा ने हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल को मंजूरी दे दी। विधेयक के कानून बनने के बाद सिगरेट, पान मसाला और अन्य हानिकारक उत्पादों पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि इस सेस से जुटाई गई राशि राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में उपयोग की जाएगी।
दो दिन की बहस के बाद पारित
दो दिनों की लंबी बहस के बाद पारित हुए इस बिल से पान मसाला जैसे उत्पाद महंगे होने तय हैं। चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय सैन्य तैयारियों की कमी और सीमित बजट के कारण देश को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। उस समय सेना के पास केवल 70-80% अधिकृत हथियार और जरूरी उपकरण उपलब्ध थे। उन्होंने कहा कि सरकार दोबारा ऐसी स्थिति आने नहीं देना चाहती।

सेस केवल डीमेरिट गुड्स पर ही
सीतारमण ने बताया कि यह सेस केवल डीमेरिट गुड्स पर ही लागू होगा और आम नागरिकों पर किसी भी तरह का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा। उनका कहना था कि हाई टेक वॉरफेयर के इस दौर में प्रिसिजन वेपन्स, स्पेस टेक्नोलॉजी और साइबर क्षमताओं में भारी निवेश जरूरी है। यह सेस स्वास्थ्य जोखिम कम करने और सुरक्षा क्षमता बढ़ाने दोनों में मदद करेगा।
कुछ सांसदों ने किया बिल का विराेध
विपक्ष के कुछ सांसदों, जिनमें हनुमान बेनीवाल और शशिकांत सेंथिल शामिल थे ने बिल का विरोध किया और पान मसाला कंपनियों के विज्ञापनों पर सवाल उठाए। हालांकि, वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि सेस का पूरा ढांचा संसद की मंजूरी से संचालित होगा और इसका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।