जेएनयू परिसर में एक बार फिर हिंसक झड़प की घटना सामने आई है, जिसने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए है। छात्रों का कहना है कि परिसर में लगातार बढ़ते विवाद, धरना-प्रदर्शन और टकराव से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और गैर-राजनीतिक छात्रों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

वाम दलों से जुड़े ग्रुप ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली के जवाहरलाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देर रात छात्रों के दो गुटों की आपस में हिंसक झड़प होने का दावा किया जा रहा है। छात्र कैंपस के स्कूल एरिया में पढ़ाई कर रहे थे, तभी वाम दलों से जुड़े ग्रुप ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया, जबकि वाम दलों का कहना है कि हमला एबीवीपी की ओर से किया गया है। छात्रों के अलग-अलग गुटों ने एक दूसरे पर मारपीट और पत्थरबाजी के भी आरोप रहे हैं। दरअसल, जेएनयू परिसर में एक बार फिर हिंसक झड़प की घटना सामने आई है, जिसने विवि के शैक्षणिक माहौल और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए है। छात्रों का कहना है कि परिसर में लगातार बढ़ते विवाद, धरना-प्रदर्शन और टकराव से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और गैर-राजनीतिक छात्रों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। बीती देर रात छात्र संगठनों के बीच मारपीट से जुड़ा है, जिसके करीब 1:30 बजे शुरू होकर सुबह 3 बजे तक चलने की बात कही जा रही है। आरोप है कि इस दौरान वामपंथी छात्रों ने एबीवीपी छात्रों के साथ मारपीट की। इस दौरान छात्रों को जहां भी छुपने की जगह मिली छुप गए।
कोई झाड़ियों में छिपा तो कोई जंगल में
कई छात्रों को वामपंथी छात्रों ने ढूंढकर मारा। कई एबीवीपी छात्र अपनी जान बचाने के लिए झाड़ियों में छुपे, तो कई घने कैंपस के घने जंगल में। एबीवीपी से जुड़े छात्रों का आरोप है कि वे केवल एक प्रदर्शन देखने पहुंचे थे, तभी एक समूह ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों, बेल्ट और ईंट-पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। कुछ छात्रों ने दावा किया कि हमलावरों के पास धारदार हथिया भी थे। इससे अफरा-तफरी मच गई। कई छात्र घायल हो गए हैं।
निष्पक्ष जांच और सख्त एक्शन की मांग
घटना से जुड़े वीडियो में एक सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहा है। आरोप है कि लंबे समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रहने के बावजूद झड़प की रोकथाम के प्रभावी प्रयास नहीं हुए। जेएनयू सुरक्षा और जेएनयू प्रशासन की ओर से छात्रों को रोकने के कोई आॅर्डर नहीं मिले और न ही प्रशासन की ओर से इस इस मामले को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया गया है। छात्रों का कहना है कि हाल के समय में परिसर में तोड़फोड़ और विवाद की घटनाओं ने पढ़ाई के माहौल को प्रभावित किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुजरात में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। इससे राज्य में हलचल मच गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से 290 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
कर्नाटक की राजनीति में आज यानी बुधवा को ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बड़े राजनीतिक बदलाव के साथ ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है।
DGCA ने भारत के सभी एयरपोर्ट्स के संवेदनशील इलाकों में बिना अनुमति वीडियो और फोटो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियम उल्लंघन पर जुर्माना, फोन जब्ती और नो-फ्लाई लिस्ट का सामना करना पड़ सकता है।
भारतीय रक्षा कंपनी Hoverit ने जोधपुर में स्वदेशी टैक्टिकल लोइटरिंग म्यूनिशन 'दिव्यास्त्र Mk-1' UAV का सफल परीक्षण किया। जानिए इसकी रेंज, फीचर्स और सेना के लिए इसके फायदे।
भारत मातृत्व मृत्यु दर के लक्ष्य को पाने के बहुत करीब है, लेकिन प्रगति धीमी होने के कारण परिणाम में बहुत अंतर नहीं दिख रहा है। हालांकि, पिछले दो दशकों में एमएमआर में भारी गिरावट आई है। ताजा आंकड़ा दर्शाता है कि जो प्रगति पहले बहुत तेजी से हो रही थी, वह अब लगभग थम सी गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि वह 6 जून को भारत लौटकर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
कर्नाटक में 4 राज्यसभा और 7 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 जून को मतदान होगा। जानिए चुनाव का पूरा कार्यक्रम, सीटों का गणित और किस दल को मिल सकती है बढ़त।
भाजपा ने सांगठनिक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने के अभियान में लगी हुई है। हाल ही में चार प्रमुख राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद आज यानी सोमवार को पार्टी आलाकमान की ओर से एक और बड़ा फैसला लिया गया।
केंद्र सरकार की ओर से मई 2026 के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए गए हैं। जीएसटी कलेक्शन मई में 3.2 प्रतिशत बढ़कर 1.94 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया। मई 2025 में सकल जीएसटी संग्रह 1.88 लाख करोड़ था।