×

इतिहास नेहरू-गांधी परिवार के ‘आत्मसमर्पणों’ से भरा, राहुल सशस्त्र बलों का अपमान कर रहे हैं: भाजपा का पलटवार

नड्डा ने ‘एक्स’ पर कई पोस्ट में कहा, राहुल गांधी, आत्मसमर्पण आप करते होंगे, आपकी पार्टी ने किया होगा, आपके नेताओं ने आत्मसमर्पण किया होगा क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है लेकिन भारत कभी आत्मसमर्पण नहीं करता।

By: Prafull tiwari

Jun 04, 20257:00 PM

view6

view0

इतिहास नेहरू-गांधी परिवार के ‘आत्मसमर्पणों’ से भरा, राहुल सशस्त्र बलों का अपमान कर रहे हैं: भाजपा का पलटवार

नयी दिल्ली। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘आत्मसमर्पण’ वाले बयान की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि यह न केवल सशस्त्र बलों और देश का घोर अपमान है, बल्कि यह देशद्रोह से कम नहीं है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि यदि किसी पाकिस्तानी ने ऐसा दावा किया होता तो हम उस पर हंसते। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘आॅपरेशन ंिसदूर’ के तहत पाकिस्तान में मचाई गई तबाही के बाद पाकिस्तान की जनता से लेकर उसकी सेना और उसके प्रधानमंत्री ने भी ऐसा कहने की हिम्मत नहीं की लेकिन राहुल गांधी ऐसा बोल रहे हैं! उन्होंने कहा, यह देशद्रोह से कम नहीं है। 

नड्डा ने ‘एक्स’ पर कई पोस्ट में कहा, राहुल गांधी, आत्मसमर्पण आप करते होंगे, आपकी पार्टी ने किया होगा, आपके नेताओं ने आत्मसमर्पण किया होगा क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है लेकिन भारत कभी आत्मसमर्पण नहीं करता। उन्होंने कहा, आत्मसमर्पण आपकी पार्टी कांग्रेस के शब्दकोश में है, आपके डीएनए में है। आपने आतंकवाद के सामने आत्मसमर्पण किया, शर्म-अल-शेख में आत्मसमर्पण किया, 1971 की लड़ाई जीतने के बाद शिमला में आत्मसमर्पण किया, ंिसधु जल समझौते को लेकर आत्मसमर्पण किया, और यहां तक कि देश की आजादी के समय मुस्लिम लीग के भी सामने आत्मसमर्पण किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने पड़ोसी देश के समर्थन में बोलने के मामले में पाकिस्तानी सेना प्रमुख, उसके प्रधानमंत्री और वहां के आतंकवादी सरगनाओं को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कटाक्ष एक बीमार और खतरनाक मानसिकता को दर्शाते हैं।

त्रिवेदी ने भारत की प्रतिष्ठा और उसके सशस्त्र बलों की वीरता को कमतर आंकने के लिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री के उपनामों का उपयोग करते हुए गांधी को राहुल मुनीर और राहुल शरीफ कहा। उन्होंने भारत का विभाजन, चीन और पाकिस्तान द्वारा भारतीय भूभाग पर कब्जा करने समेत कांग्रेस के शासनकाल में हुई ऐतिहासिक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इतिहास नेहरू-गांधी परिवार के ऐसे ‘आत्मसमर्पणों’ से भरा पड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए उन्हें भारत मां के ‘मृगेंद्र’ (शेर) बताया। त्रिवेदी ने कहा, राहुल गांधी और कांग्रेस का आत्मसमर्पण का इतिहास हो सकता है, लेकिन भारत कभी किसी के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी स्पष्ट कटाक्ष किया, जिनके भारत और पाकिस्तान की ओर से सैन्य कार्रवाइयों को रोकने में मध्यस्थता के बार-बार के दावों ने विपक्ष को मोदी सरकार पर हमला करने का एक मौका दे दिया।

भाजपा प्रवक्ता ने ट्रंप द्वारा यह ‘पोस्ट’ किए जाने का उल्लेख किया कि अमेरिका के उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जो बाइडन को 2020 में मार दिया गया था और उनकी जगह एक ‘रोबोट क्लोन’ को नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा, कोई कितना भरोसा कर सकता है... मैं अमेरिकी सरकार से भी पूछना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल हैंडल ट्रुथपर यह टिप्पणी की है। बेहतर होगा कि राहुल गांधी हमें बताएं कि क्या वह इस पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों और विदेश मंत्रालय ने कई बार स्पष्ट किया है कि कोई तीसरा पक्ष मध्यस्थता नहीं कर रहा है।

त्रिवेदी ने यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने एक बार मोदी से कहा था कि वह उस देश (पाकिस्तान) को रोक सकते हैं जो भारत को परेशान कर रहा है, लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘नहीं, नहीं, हमने उन्हें कई बार सबक सिखाया है। ये मैं करूंगा। नड्डा ने ‘एक्स’ पर कहा, राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य एवं पराक्रम को ‘सरेंडर’ कहकर संबोधित करना, न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि भारतीय सेना और राष्ट्र के साथ-साथ 140 करोड़ भारतवासियों का भी घोर अपमान है। त्रिवेदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के विभिन्न नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियों का उल्लेख किया जिन्होंने मंगलवार को बैठक की थी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

2

0

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंद्रयान-2 लूनर आर्बिटर ने सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन के चांद पर असर का पहली बार आब्जर्वेशन किया है। यह खोज आर्बिटर पर लगे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स में से एक, चंद्रा के एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 का इस्तेमाल करके की गई।

Loading...

Oct 19, 2025just now

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

3

0

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। चुनाव-प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। वहीं महागठबंधन में खटपट थमने का नाम नहीं ले रही है। गठबंधन दलों के बीच आपसी सहमती नहीं बन सकी है। राजद और कांग्रेस के बीच आपसी मतभेद है।

Loading...

Oct 19, 202534 minutes ago

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

2

0

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की माइग्रेशन, शिक्षा और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन में हजारों लोग नो किंग्स नामक प्रदर्शन में शामिल हुए। अमेरिका समेत दुनियाभर में 2600 से अधिक प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 300 से अधिक स्थानीय संगठनों ने सहयोग किया।

Loading...

Oct 19, 20251 hour ago