×

विकसित कृषि संकल्प अभियान: पीएम की किसानों से अपील- कृषि से जुड़े मुद्दों पर संशय खत्म करने वैज्ञानिकों से लें सलाह

मोदी ने कहा कि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ गांवों का दौरा करेंगे और किसानों से सभी डेटा और जानकारी लेकर मिलेंगे। मोदी ने वैज्ञानिकों से इस अभियान को मिशन मोड में लेने और किसानों को कृषि में आधुनिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद करने की अपील करते हुए कहा, यह अभियान निश्चित रूप से खेती की गतिविधियों की शुरुआत से पहले किसानों की मदद करेगा।

By: Prafull tiwari

May 29, 20259:58 PM

view11

view0

विकसित कृषि संकल्प अभियान: पीएम की किसानों से अपील- कृषि से जुड़े मुद्दों पर संशय खत्म करने वैज्ञानिकों से लें सलाह

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ देश भर के किसानों को अपने संशय दूर करने और अभियान के दौरान अपने क्षेत्रों का दौरा करने वाले कृषि वैज्ञानिकों से सवाल पूछने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। मोदी ने यह बात एक वीडियो संदेश में कही, जिसे ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दिखाया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज ंिसह चौहान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, वैज्ञानिक, किसान और अन्य लोग शामिल हुए।

गत 29 मई को शुरू किए गए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के 700 जिलों के किसानों को मानसून की शुरुआत के बाद खरीफ फसल की खेती की तैयारी करते समय अपने संदेह दूर करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की 2,000 से अधिक टीम लैब टू लैंड की उनकी सोच और विकसित भारत की अवधारणा के तहत मिशन मोड में (29 मई से 12 जून तक) गांवों का दौरा करेंगी।

विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रगति का नया द्वार
मोदी ने कहा कि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ गांवों का दौरा करेंगे और किसानों से सभी डेटा और जानकारी लेकर मिलेंगे। मोदी ने वैज्ञानिकों से इस अभियान को मिशन मोड में लेने और किसानों को कृषि में आधुनिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद करने की अपील करते हुए कहा, यह अभियान निश्चित रूप से खेती की गतिविधियों की शुरुआत से पहले किसानों की मदद करेगा। मोदी ने कहा, मैं वैज्ञानिकों और अन्य कर्मचारियों से कहना चाहूंगा कि यह उनके सामने एक बड़ा मिशन है। आप जो चुनौती ले रहे हैं, वह सिर्फ सरकारी काम नहीं है। कृपया इसे राष्ट्र की सेवा की भावना से करें। आपको किसानों की बौद्धिक जिज्ञासा को संतुष्ट करना है और उनके बहुमूल्य सुझावों को भी दर्ज करना है। मोदी ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान भारतीय किसानों के लिए प्रगति का एक नया द्वार खोलेगा।

कृषि अपशिष्टों को धन में बदलने किया जाए जागरुक
 पिछले दशक में कृषि क्षेत्र में काफी प्रगति होने का दावा करते हुए मोदी ने कहा कि यह सफलता खेत में काम करने वाले किसानों तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा, हमने किसानों की आय बढ़ाने, कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों, कम पानी में खेती करने और खेती को आधुनिक बनाने पर काम किया है। ये अनुभव अब किसानों तक पहुंचने चाहिए। प्रधानमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि किसानों को अपने खेतों में सौर ऊर्जा पैनल लगाने, मीठी क्रांति के तहत मधुमक्खी पालन, रसायन और कीटनाशकों के उपयोग के प्रभाव और कृषि अपशिष्टों को धन में बदलने के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।

श्री अन्न की खेती के बारे में दी जानी चाहिए जानकारी
प्रधानमंत्री ने कहा, किसानों को बेहतर उत्पादन, गोवर्धन योजना और अन्य में शामिल करने के लिए ‘श्री अन्न’ की खेती कहां और कैसे करनी है, इस बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। इस अभियान को भारत सरकार की ओर से किसानों को कृषि क्षेत्र में किए जा रहे बदलावों के बारे में जागरूक करने और ‘विकसित कृषि’ के माध्यम से ‘विकसित भारत’ को प्राप्त करने के उद्देश्य से एक ‘आकांक्षी पहल’ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं के साथ-साथ कृषि बाजार भी तेजी से बदल रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

2

0

इसरो को सफलता... चंद्रयान-2 ने देखा चांद पर सूरज का असर

इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंद्रयान-2 लूनर आर्बिटर ने सूरज के कोरोनल मास इजेक्शन के चांद पर असर का पहली बार आब्जर्वेशन किया है। यह खोज आर्बिटर पर लगे साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स में से एक, चंद्रा के एटमॉस्फेरिक कंपोजिशन एक्सप्लोरर-2 का इस्तेमाल करके की गई।

Loading...

Oct 19, 2025just now

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

3

0

बिहार... टिकट न मिलने पर फाड़ा कुर्ता... जमीन पर लेटकर खूब रोए 

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। चुनाव-प्रचार चरम पर पहुंच रहा है। वहीं महागठबंधन में खटपट थमने का नाम नहीं ले रही है। गठबंधन दलों के बीच आपसी सहमती नहीं बन सकी है। राजद और कांग्रेस के बीच आपसी मतभेद है।

Loading...

Oct 19, 202527 minutes ago

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

2

0

नो किंग्स... ट्रंप के खिलाफ लंदन से शुरू हुआ विरोध... दुनिया तक फैला 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की माइग्रेशन, शिक्षा और सुरक्षा नीतियों के खिलाफ वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन में हजारों लोग नो किंग्स नामक प्रदर्शन में शामिल हुए। अमेरिका समेत दुनियाभर में 2600 से अधिक प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 300 से अधिक स्थानीय संगठनों ने सहयोग किया।

Loading...

Oct 19, 202554 minutes ago