×

कफ सिरप में जहर... मौत का सौदागर कंपनी मालिक रंगनाथन गिरफ्तार

जानलेवा कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीसन मेडिकल्स के मालिक रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस दिल दहला देने वाली घटना के बाद हुई है, जिसमें दूषित कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश में 23 बच्चों की मौत हो गई थी।

By: Arvind Mishra

Oct 09, 20259:56 AM

view8

view0

कफ सिरप में जहर... मौत का सौदागर कंपनी मालिक रंगनाथन गिरफ्तार

कंपनी के मालिक रंगनाथन को चेन्नई में मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार लिया है।

  • 23 मासूमों की छीनी जिंदगी... मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा एक्शन
  • कंपनी पिछले 14 वर्षों से कोल्ड्रिफ सिरप का निर्माण कर रही थी
  • यह कंपनी ने अपने उत्पादों की आपूर्ति कई राज्यों को करती रही
  • रिपोर्ट मे कोल्ड्रिफ कफ सिरप को मिलावटी घोषित किया गया

    भोपाल। स्टार समाचार वेब

जानलेवा कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीसन मेडिकल्स के मालिक रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस दिल दहला देने वाली घटना के बाद हुई है, जिसमें दूषित कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश में 23 बच्चों की मौत हो गई थी। रंगनाथन से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले, मध्य प्रदेश पुलिस ने श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के फरार मालिकों पर इनाम घोषित किया था। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 20,000 रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। दरअसल, भयावह त्रासदी के बाद कंपनी के मालिक रंगनाथन को चेन्नई में मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया लिया है। इस सिरप के कारण कई राज्यों में बच्चों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं।

सीरप में मिलावट की पुष्टि

पुलिस के अनुसार, कोल्ड्रिफ सीरप में मिलावट की पुष्टि हुई है। यही बच्चों के लिए घातक साबित हुई। मध्य प्रदेश में यह सीरप बड़े पैमाने पर वितरित किया गया था और इसके सेवन के बाद कई बच्चों की हालत बिगड़ गई। पीड़ित परिवारों का गुस्सा और दुख साफ देखा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया।

आरोपी को छिंदवाड़ा लाएगी पुलिस

छिंदवाड़ा के एसपी अजय पांडे ने बताया कि श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें चेन्नई (तमिलनाडु) की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) लाया जाएगा।

कई दस्तावेज भी किए जब्त

रंगनाथन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने स्रसेन फार्मा के खिलाफ जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सीरप के निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है। इसके परिणामस्वरूप यह जानलेवा उत्पाद बाजार में पहुंचा। पुलिस ने चेन्नई में कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की और कई दस्तावेज जब्त किए।

अभी और होगी गिरफ्तारी

अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। साथ ही, सीरप के वितरण नेटवर्क और उन दवा दुकानों की भी जांच की जा रही है, जिन्होंने इस उत्पाद को बेचा। लोगों से अपील की गई है कि वे कोल्ड्रिफ सिरप का इस्तेमाल तुरंत बंद करें और अपने बच्चों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएं।

नियामक तंत्र पर उठते सवाल

इस घटना ने फार्मा इंडस्ट्री में नियामक प्रक्रियाओं की खामियों को उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए कड़े गुणवत्ता नियंत्रण और नियमित निरीक्षण की जरूरत है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का वादा किया है और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की बात कही है।
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

शहडोल में हिंसक झड़प: साम्प्रदायिक तनाव, 10 से अधिक घायल, SP-कलेक्टर ने संभाला मोर्चा

1

0

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार रात एक मामूली विवाद ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया। जुगवारी और केलमनीया गांवों के बीच हिंसक झड़प में 10 से अधिक लोग घायल। एसपी और कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

Loading...

Oct 23, 2025just now

भाई दूज 2025: CM मोहन यादव का संदेश, लाडली बहना योजना की राशि ₹1250 से बढ़कर हुई ₹1500 | Ladli Behna Yojana

भाई दूज (यम द्वितीया) के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की बहनों को बधाई दी और लाडली बहना योजना की राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 करने का बड़ा ऐलान किया। पढ़ें कार्यक्रम की पूरी जानकारी।

Loading...

Oct 23, 2025just now

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, बुधवार की देर रात सात (7) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। ये तबादले एडीजी (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) और आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) स्तर के अधिकारियों के हैं, जिनके प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

Loading...

Oct 23, 2025just now

भावांतर योजना की समय सीमा: 24 अक्टूबर से 15 जनवरी तक सोयाबीन खरीदी; 9.36 लाख किसानों का पंजीयन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावांतर योजना की समीक्षा की और प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में 24 अक्टूबर से लेकर 15 जनवरी 2026 तक सोयाबीन का विक्रय भावांतर योजना के दायरे में रहेगा।

Loading...

Oct 22, 202510 hours ago

ग्वालियर रेप केस में बड़ा मोड़: आरोपी राहुल लोधी को सशर्त जमानत; बचाव पक्ष ने हनीट्रैप और 112 कॉल रिकॉर्ड्स की दलील दी

ग्वालियर में एक नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल लोधी को हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। आरोपी पक्ष ने कोर्ट में दलील दी कि पीड़िता द्वारा झूठा 'हनीट्रैप' रचा गया और पैसों के लिए केस दर्ज कराया गया है