×

भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी: FIR और CCTV फुटेज में विरोधाभास से मामला हुआ पेचीदा

भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी का मामला गहराया। फरियादी के आरोप और पुलिस की जांच में विरोधाभास सामने आया। पढ़ें क्यों उलझा यह संवेदनशील मामला।

By: Ajay Tiwari

Sep 10, 20256:10 PM

view18

view0

भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी: FIR और CCTV फुटेज में विरोधाभास से मामला हुआ पेचीदा

भोपाल गणेश प्रतिमा विसर्जन मामले में FIR और CCTV फुटेज में विरोधाभास

भोपाल: स्टार समाचार वेब

राजधानी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी और मूर्ति खंडित होने के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। एक ओर जहां फरियादी ने तीन लोगों पर सीधे तौर पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस जांच और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। इस विरोधाभास ने पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।

फरियादी और आरोपी अब्दुल अमीन (हलीम) के बीच पुराने विवाद का एंगल सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों के बीच पहले भी सामान उतारने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी एफआईआर 8 अगस्त 2025 को गौतम नगर थाने में दर्ज की गई थी। उस विवाद में गाली-गलौज, धमकी और गाड़ी जलाने की बातें भी सामने आई थीं। यह पुराना मामला ही ताजा घटना में दुश्मनी का कारण बन सकता है।

गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने मीडिया को बताया कि अब्दुल हलीम का नाम जरूर एफआईआर में है, लेकिन जांच में यह सामने आया है कि घटना के समय वह अपनी दुकान पर था। पुलिस के पास उसकी दुकान के सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं।

वहीं, दूसरे आरोपी साहिल को भी पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन उसने घटना में शामिल होने से इनकार किया है। उसकी गिरफ्तारी उसी दिन दो अन्य घटनाओं (पीजीबीटी रोड और रंबा नगर) के संबंध में हुई थी, और इस मामले में उसकी भूमिका की जांच अभी जारी है। तीसरे आरोपी यासीन के बारे में फरियादी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन खुद फरियादी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आरोपियों को मौके पर नहीं देखा, बल्कि राह चलते लोगों ने उन्हें उनके नाम बताए थे।

फरियादी चरण सिंह कुशवाह, जो हिंदू एकता नवयुवक श्री गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि 8 सितंबर की रात करीब 8 बजे उनकी झांकी आरिफ नगर गेट नंबर-2 के पास पहुंची थी, तभी अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। उन्होंने यामीन, अब्दुल हलीम और साहिल सहित अन्य लोगों पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया, जिससे बड़ी और छोटी दोनों प्रतिमाएं खंडित हो गईं। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, बड़ी प्रतिमा सुरक्षित है, जबकि दो छोटी प्रतिमाएं—एक गणेश प्रतिमा का हाथ और दूसरी में बैल की सींग—टूटी हैं। घटना स्थल से पत्थर भी बरामद हुए हैं। जब फरियादी से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए बात करने से मना कर दिया।

दूसरी ओर, आरोपी अब्दुल हलीम ने मीडिया से बात करने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें इस मामले पर कोई भी बयान देने से मना किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने उस दिन के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं और इससे ज्यादा वे कुछ नहीं कह सकते। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और साक्ष्य मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जबलपुर... संपत्ति विवाद में भाई-भाभी की सड़क पर हत्या

0

0

जबलपुर... संपत्ति विवाद में भाई-भाभी की सड़क पर हत्या

मध्यप्रदेश पुलिस लाख दावे कर ले, लेकिन अपराध थमने का नाम नहीं ल रहा है। इससे पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठने लगा है। वहीं विपक्ष के नेता बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार को घेरने में जुट गए हैं।  इधर, शुक्रवार को जबलपुर में एक शख्स ने अपने भाई-भाभी की बीच सड़क पर हत्या कर दी।

Loading...

Oct 24, 2025just now

सावधान! कार्बाइड पाइप गन छीन रही आंखों की रोशनी

1

0

सावधान! कार्बाइड पाइप गन छीन रही आंखों की रोशनी

दीपावली की खुशियां दु:ख में तब्दील हो गई हैं। मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन मतलब देशी पटाखा गन से आंख चोटिल होने के सैकड़ों पीड़ित सामने आ चुके हैं। इनमें से 20 ऐसे केस हैं जिनमें एक आंख की रोशनी जा चुकी है और कॉर्निया सफेद पड़ चुका है, लेकिन आंख की रोशनी आ पाएगी या नहीं यह कहा नहीं जा सकता है।

Loading...

Oct 24, 2025just now

भोपाल और दिल्ली में दो आतंकी गिरफ्तार... एक मध्यप्रदेश का रहने वाला

1

0

भोपाल और दिल्ली में दो आतंकी गिरफ्तार... एक मध्यप्रदेश का रहने वाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। देश की राजधानी में आईएसआईएस के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक दिल्ली का निवासी है और दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

Loading...

Oct 24, 2025just now

सागर के परसोरिया बस स्टैंड पर युवाओं का उत्पात

1

0

सागर के परसोरिया बस स्टैंड पर युवाओं का उत्पात

मंत्री का काफिला रोका, कलेक्टर की गाड़ी के सामने बैठा युवक, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Loading...

Oct 23, 202511 hours ago

प्रमाणित बीज से ही करें रबी फसल की बुवाई, अंकुरण क्षमता की जांचना जरूरी

1

0

प्रमाणित बीज से ही करें रबी फसल की बुवाई, अंकुरण क्षमता की जांचना जरूरी

100 दाने गीले करें, 48 घंटे बाद 70% या उससे अधिक अंकुरित होने वाले बीज उपयोग योग्य