मध्यप्रदेश पुलिस लाख दावे कर ले, लेकिन अपराध थमने का नाम नहीं ल रहा है। इससे पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठने लगा है। वहीं विपक्ष के नेता बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार को घेरने में जुट गए हैं। इधर, शुक्रवार को जबलपुर में एक शख्स ने अपने भाई-भाभी की बीच सड़क पर हत्या कर दी।
By: Arvind Mishra
Oct 24, 2025just now

दीपावली की खुशियां दु:ख में तब्दील हो गई हैं। मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन मतलब देशी पटाखा गन से आंख चोटिल होने के सैकड़ों पीड़ित सामने आ चुके हैं। इनमें से 20 ऐसे केस हैं जिनमें एक आंख की रोशनी जा चुकी है और कॉर्निया सफेद पड़ चुका है, लेकिन आंख की रोशनी आ पाएगी या नहीं यह कहा नहीं जा सकता है।
By: Arvind Mishra
Oct 24, 2025just now

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। देश की राजधानी में आईएसआईएस के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक दिल्ली का निवासी है और दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
By: Arvind Mishra
Oct 24, 2025just now

मंत्री का काफिला रोका, कलेक्टर की गाड़ी के सामने बैठा युवक, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
By: Gulab rohit
Oct 23, 202511 hours ago

100 दाने गीले करें, 48 घंटे बाद 70% या उससे अधिक अंकुरित होने वाले बीज उपयोग योग्य
By: Gulab rohit
Oct 23, 202511 hours ago
भोपाल के टीटी नगर में 19 वर्षीय युवती का शव उसके ही घर में मिला है। अक्टूबर में उसकी शादी होनी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। यह लेख इस सनसनीखेज वारदात और पुलिस जांच से जुड़े अहम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देता है।
By: Ajay Tiwari
7
0

भोपाल के टीटी नगर इलाके में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह उसका शव घर में खून से लथपथ मिला, जिसके गले पर धारदार हथियार से काटने के गहरे निशान थे। युवती के परिजन ने सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना दी।
टीटी नगर के टीआई गौरव सिंह ने बताया कि फिलहाल मौके से कोई धारदार हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के वक्त घर में कोई बाहरी व्यक्ति मौजूद था या नहीं। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह और परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी। पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों के अनुसार, मृतक युवती की पहचान रोशनी के रूप में हुई है। उसकी जून में कोहेफिजा इलाके के एक युवक से सगाई हुई थी और अक्टूबर में शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। एक दिन पहले ही रोशनी ने अपने रिश्तेदारों को शादी के लिए खरीदे गए कपड़े दिखाए थे।
रोशनी के पिता फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।