मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को केंद्रीय मुख्यालय से अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 9 मंत्री शामिल हैं।
By: Ajay Tiwari
Oct 23, 20251 hour ago
भोपाल. स्टार समाचार वेब.
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को केंद्रीय मुख्यालय से अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 9 मंत्री शामिल हैं।
प्रमुख बदलावों में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को दोबारा मौका मिला है। रीवा संभाग के संगठन मंत्री रहे श्याम महाजन को प्रदेश कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अखिलेश जैन कोषाध्यक्ष बने हैं।
टीम में कई पुराने चेहरों को नई भूमिका मिली है, जैसे पूर्व महामंत्री रणबीर सिंह रावत अब उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, और विधायक मनीषा सिंह को प्रदेश मंत्री से उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोट किया गया है।
उपाध्यक्ष: रणबीर रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरुआ, मनीषा सिंह, नंदिता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, प्रभुलाल जाटव (कुल 9)
महामंत्री: लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे (कुल 4)
मंत्री: रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजो मालवीय, बबीता परमार (कुल 9)
मीडिया प्रभारी: आशीष अग्रवाल (दोबारा)
प्रदेश कार्यालय मंत्री: श्याम महाजन
कोषाध्यक्ष: अखिलेश जैन
देखें पूरी सूची