मऊगंज जिले के हर्रहा में अवैध उत्खनन के मामले में कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोल्डर खनन पट्टा निरस्त कर दिया है और एनजीटी नियमों के उल्लंघन पर उत्खननकर्ता कृष्ण कुमार सिंह पर 10 करोड़ 8 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। जांच में कदुआमन बांध के डूब क्षेत्र तक अवैध उत्खनन की पुष्टि हुई है। जुर्माने की राशि 15 दिनों में जमा करने का आदेश जारी किया गया है।

कदुआमन बांध के डूब एरिया तक मिला अवैध उत्खनन
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले के हर्रहा में किए जा रहे अवैध उत्खनन पर कलेक्टर ने न केवल स्वीकृत उत्खनि पट्टे को निरस्त कर दिया है बल्कि एनजीटी के विहित प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए अवैध उत्खननकर्ता कृष्ण कुमार सिंह पर 10 करोड़ 8 लाख 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की उक्त राशि को 15 दिन के अंदर जमा कराने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि रीवा एवं मऊगंज में होने वाले उत्खनन कार्य में उत्खननकर्ता द्वारा खनिज एवं एनजीटी विभाग की शर्तों का उल्लंघन किया जाता है। इस तरह का एक बड़ा मामला मऊगंज जिले के हर्रहा में पकड़ा गया है जिसमें उत्खननकर्ता कृष्ण कुमार सिंह पिता राघवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम नेगुड़ा तहसील चुरहट जिला सीधी द्वारा हर्रहा की भूमि खसरा क्रमांक 3/2/2 रकबा 1.578 हेक्टेयर में बोल्डर उत्खनन के लिए खनिज विभाग से स्वीकृति ली थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग मऊगंज द्वारा जांच करने के बाद पाया गया कि उत्खननकर्ता द्वारा न सिर्फ शासन द्वारा दी गई पट्टे की भूमि में उत्खनन किया है बल्कि शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 7/1 के अंश भाग 67200 घनमीटर के क्षेत्र में अवैध उत्खनन करने का प्रतिवेदन दिया है।
शर्तों का भी किया उल्लंघन
खनिज विभाग द्वारा दी गई लीज के बाद उत्खननकर्ता कृष्ण कुमार सिंह द्वारा खदान में किसी भी स्थान पर साइन बोर्ड नहीं लगाया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से कटीले तार एवं फेंसिंग भी नहीं की गई थी। यहां तक कि ब्लास्टिंग सर्टिफिकेट मांगने पर उत्खननकर्ता ने इसका भी अवलोकन नहीं कराया। ताज्जुब की बात यह है कि क्षेत्र के कदुआमन बांध की जल राशि तक डूब एरिया में भी लीजधारक द्वारा अवैध उत्खनन करना पाया गया है।
67 हजार घन मीटर में अवैध उत्खनन
लीजधारक द्वारा लीज की भूमि के अलावा शासकीय भूमि में अवैध उत्खनन किया गया। बताया गया है कि शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 7/1 का नाप पटवारी, राजस्व निरीक्षक द्वारा किए जाने पर यह पाया गया कि लीजधारक द्वारा 67 हजार 200 घनमीटर क्षेत्र में अवैध उत्खनन किया है। ऐसी स्थिति में एनजीटी के विहित प्रावधानों का उल्लंघन बताया गया है। निरीक्षण के बाद मिली कमियों का प्रतिवेदन राजस्व अधिकारियों ने कलेक्टर मऊगंज को दिया है। मध्यप्रदेश खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भण्डारण) का निवारण नियम 2022 के नियम 18 में खनिज के अवैध उत्खनन या भण्डारण के लिए किए गए प्रावधान में शास्ति की राशि अधिरोपित की गई है।
इस तरह लगाया जुर्माना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।