उचेहरा के सखौंहा गांव में अवैध उत्खनन की शिकायत पर संयुक्त जांच में भारी पैमाने पर खनन उजागर हुआ, एक हाइवा और चैन माउंटेन जब्त किए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
उचेहरा के सखौंहा गांव के मुरमुरा में अवैध उत्खनन की शिकायत पर पहुंची तीन विभागों की टीम ने लगभग पांच घंटे तक जांच पड़ताल की। इस दौरान टीम ने बड़ी संख्या में अवैध उत्खनन किया। कार्यवाही के दौरान एक चैन माउंटेन व एक हाइवा जब्त किया। बताया जाता है कि जब्त किए गए वाहन सड़क निर्माण में लगी संविदा एजेंसी के हैं। बताया जा रहा है कि अवैध खनन की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए मंगलवार को राजस्व, खनिज एवं वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी द्वारा एसडीएम उचेहरा सुमेश द्विवेदी एवं तहसीलदार ज्योति पटेल ने कार्यवाही के दौरान पाया कि सुरदहा घाट से मैहर तक रविशंकर जायसवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी द्वारा कुछ एरिया में क्रेशर का संचालन करने की स्वीकृति ली थी लेकिन स्वीकृत आराजी के स्थान की जगह दूसरी जगह सखौंहा गांव से अवैध खनन किया जा रहा था।
मौके पर पाया गया तीन स्थानों पर खनन
सूत्रों के मुताबिक जांच टीम को तीन स्थानों पर ताजा खनन पाया गया। वैसे तो जिस स्थान पर टीम ने खनन पाया है वहां पहले से ही काफी खनन है लेकिन तीन स्थानों पर टीम ने पाया कि हाल ही में खनन पाया गया है जो तीन से चार मीटर तक गहरा है। जांच टीम ने मौके पर खनन करते बिना नम्बर के हाइवा, चैन माउंटेन जब्त किया। विभागीय सूत्रों का दावा है कि जब्त वाहन सड़क निर्माण में लगी कंपनी के हैं। इन्हीं सूत्रों का दावा है कि पंचानामा के बाद जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है,माना जा रहा है कि अवैध उत्खनन के मामले में ढाई से तीन करोड़ का जुर्माना लगाया जा सकता है।
ये रहे मौजूद
इस कार्यवाही को जिला माइनिंग अधिकारी दीपमाला तिवारी, उचेहरा एसडीएम सुमेश द्विवेदी द्वारा अंजाम दिया गया है। इस दौरान तहसीलदार ज्योति पटेल,नायब तहसीलदार मुकेश साहू,माइनिग इंस्पेक्टर राकेश देशमुख, परसमनिया चौकी प्रभारी रामवतार पटेल, आरआई दीनबंधु प्रजापति, प्रमोद पटेल के साथ हल्का पटवारी मौजूद रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।