मैहर के रामनगर थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन और भंडारण पर कार्रवाई के दौरान रेत माफिया ने नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और अवैध रेत के 11 ठिकानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में रेत जब्त की है। दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीम शहडोल भेजी गई है।

रेत माफिया के द्वारा नायब तहसीलदार को कुचलने की कोशिश का मामला
सतना, स्टार समाचार वेब
रेत माफिया के द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली से कु चल कर जान से मारने की कोशिश के मामले में पुलिस ने पिता- पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस घटना के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। शनिवार को खनिज व राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रेत भंडारण के ठिकानों पर छापामारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध रेत जब्त की गई है, उधर घटना को अंजाम देकर आरोपी पिता- पुत्र फरार हो गए हैं। दोनों की तलाश में पुलिस की टीम शहडोल रवाना की गई है।
नायब तहसीलदार ने दर्ज कराई शिकायत
जानकारी के अनुसार मैहर जिले के रामनगर थानान्तर्गत झिन्ना सर्किल के नायब तहसीलदार रोशन लाल रावत शुक्रवार को जमीन की नाप करने कुबरी गांव गए हुए थे जहां उन्होंने नाबालिग को ट्रैक्टर-ट्राली में रेत ले जाते देखा। नायब तहसीलदार के द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली रुकवा ली गई। यह जानकारी मिलने पर नाबालिग का पिता मौके पर आया और उसने बिना चाबी के ट्रैक्टर को चालू किया। इसके बाद वह तेज रफ्तार से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भागने के प्रयास में नायब तहसीलदार व अन्य लोगों को वाहन की चपेट में लेने का प्रयास किया। नायब तहसीलदार व मौके पर मौजूद लोगों ने पीछे कूदकर स्वयं की जान बचाई। रेत माफिया के द्वारा नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलने की कोशिश का मामला सामने आने पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। रामनगर टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि नायब तहसीलदार की शिकायत पर शुक्रवार की रात आरोपी रावेन्द्र उर्फ नेपाली वैश निवासी खेरहनी और उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ धारा 109, 121 (1), 132, 3(5) बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
11 जगह पर जब्त की गई रेत
नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलने की कोशिश की घटना के बाद मैहर प्रशासन को मैहर और शहडोल जिले की सीमा में रामनगर थाना के मर्यादपुर चौकी अन्तर्गत कुबरी में संचालित अवैध रेत खदान और रेत के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की याद आई। कलेक्टर रानी वाटड और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर कार्रवाई के लिए प्रशासन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। प्रशासन की संयुक्त टीम को कल तक जो रेत का अवैध भंडारण नजर नही आ रहा था उन ठिकानों पर कार्रवाई करने संयुक्त टीम बेहद तेज रफ्तार से पहुंची। बताया गया कि देर शाम तक संयुक्त टीम ने कुबरी, खैरहनी व मर्यादपुर चौकी से लगे रेत के अवैध भंडारण पर छापा मारा। इस दौरान नारायण सिंंह, राममिलन वैश, पुरुषोत्तम धोबी, रावेन्द्र वैश, बबलू सिंह, चंद्रचूर्ण सिंह, पवन सिंह, राजेन्द्र सिंह, जय सिंह के अलावा ग्राम पंचायत बूढा बाउर, पैपखरा, मझटोलवा के निर्माण कार्य के आड़ में भंडारित रेत को जब्त किया गया। मर्यादपुर चौकी के बगल से ही अवैध रेत के भंडारण को जब्त किया गया। कार्रवाई में नायब तहसीलदार ललित धुर्वे, रोशन लाल रावत, खनिज विभाग से रामसुशील चौरसिया, पुलिस विभाग से निरीक्षक टीकाराम कुर्मी व अन्य कर्मचारी शामिल रहे। खनिज विभाग के श्री चौरसिया ने बताया कि कई जगह अवैध रेत जब्त की गई है। रेत का अवैध भंडारण करने वाले सामने नहीं आए हैं, सभी पर कार्रवाई की जा रही है। जब्त रेत की सुपुर्दगी संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को दी जाएगी।
गिरफ्तारी के लिए बनाई गई दो टीम
एसपी मैहर सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचल कर जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई है। रामनगर पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी रावेन्द्र उर्फ नेपाली ने बीच सड़क पर ट्राली से बालू अनलोड की इसके बाद वह खाली ट्राली छोड़कर इंजन लेकर भाग निकला। रावेन्द्र उर्फ नेपाली के बेटे समेत शहडोल भागने का अंदेशा है लिहाजा पुलिस की एक टीम पिता- पुत्र की तलाश में शहडोल भेजी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।