सतना में एमपी ऑनलाइन केंद्र द्वारा मात्र 3 रुपये मासिक आय का प्रमाणपत्र जारी करने पर तहसील प्रशासन ने दुकान सील कर दी। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर सभी आवेदनों की समीक्षा और कड़ी कार्रवाई का आदेश।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बीते दिनों कोठी व उचेहरा में प्रमाण पत्र बनाने में गफलत करने वालों पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद भी एमपी आनलाइन दुकानों का संचालन करने वाले प्रमाण पत्र बनाने के मामले में संजीदा नहीं है। शुक्रवार को एक ऐसा ही मामला सामने आने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई कर एमपी आनलाइन की दुकान को सीज किया गया है।
45 हजार का दिया था शपथ पत्र
इस मामले में ग्राम पवइया निवासी मंजूषा गौतम ने आकाश स्टेशनरी में संचालित एमपी आनलाइन की दुकान में आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आवेदन के साथ 45 हजार मासिक आय का शपथ पत्र दिया गया था लेकिन एमपी ऑनलाइन केंद्र द्वारा आय प्रमाण-पत्र में गलत डाटा फीड करते हुए केवल 3 रूपए मासिक आय का प्रमाण पत्र जारी कर दिया। जब इसकी जानकारी तहसीलदार सौरभ द्विवेदी को लगी तो आवेदन की जांच की गई जिसमे पाया गया कि एमपी आॅनलाइन संचालक द्वारा आवेदक की आय 3/- (तीन रुपये) अंकित की गई है। इसे गलत एवं भ्रामक डाटा फीडिंग का प्रकरण मानते हुए संबंधित आवेदन निरस्त किया गया एवं आकाश स्टेशनरी एमपी आॅनलाइन केंद्र को सील कर दिया गया।कार्रवाई में एसडीएम (सिटी) राहुल सिलाड़िया, तहसीलदार सौरभ द्विवेदी, एमपी ऑनलाइन मैनेजर महेन्द्र चौरसिया, पटवारी राम भजन गौतम मौजूद रहे।
सभी आवेदनों की होगी जांच
दुकान सील करने के साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि केंद्र द्वारा पूर्व में जारी सभी आवेदनों की विस्तृत जांच की जाएगी, दोष सिद्ध होने पर एमपी ऑनलाइन आईडी को निरस्त करने हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा, आवश्यकतानुसार प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर आपराधिक कार्यवाही भी की जाएगी। यह कार्यवाही शासन के निर्देशानुसार प्रमाण- पत्र निर्गम प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं जनहित सुनिश्चित करने हेतु की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।