BCCI ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. शुभमन गिल कप्तान, ऋषभ पंत उपकप्तान. जानिए पूरी टीम, शेड्यूल और किसकी जगह हुई वापसी.

स्पोर्टस डेस्क. स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकिल में भारत की तीसरी श्रृंखला होगी।
इस टीम की सबसे बड़ी खबर है, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी। चोट के कारण 100 से अधिक दिनों तक बाहर रहने के बाद, पंत को न सिर्फ टीम में जगह मिली है, बल्कि उन्हें उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे।
पंत को इंग्लैंड दौरे के चौथे टेस्ट में पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद वह एशिया कप, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर थे। अब उनकी वापसी से टीम का मध्यक्रम मजबूत होगा।
टीम में वापसी: पंत के अलावा तेज गेंदबाज आकाश दीप की भी टीम में वापसी हुई है।
किसे मिली जगह: विकेटकीपर-बल्लेबाज एन जगदीसन को पंत के आने से टीम से बाहर होना पड़ा है। वहीं, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकाश दीप को मौका दिया गया है।
बोर्ड ने इसी के साथ साउथ अफ्रीका 'ए' के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम की भी घोषणा की है, जिसकी कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है।
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.
| मैच | तारीख | समय (IST) | स्थान |
| पहला टेस्ट | 14 से 18 नवंबर | सुबह 9:30 बजे | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
| दूसरा टेस्ट | 22 से 26 नवंबर | सुबह 9:30 बजे | असम क्रिकेट एसोसिएशन, गुवाहाटी |

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीद बरकरार रखने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हर हाल में जीत चाहिए। जानें पिच का हाल, प्लेइंग इलेवन की कशमकश, गुरनूर बराड़ की संभावना और दोनों टीमों का स्क्वाड।
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी का श्रेय युवराज सिंह की टिप्स को दिया है। जानिए मैच से पहले हुई बातचीत और बदलाव की पूरी कहानी।
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चीन को 6-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचा। इस जीत से भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ 5वें स्थान पर पहुंच गई है। जानें जापान और कोरिया के मैचों का हाल भी।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ इंडिया-ए की ओर से 204 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने कैसे गेंदबाजों के खिलाफ यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।
दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों में नाबाद 181 रन बनाकर केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें इस ऐतिहासिक पारी और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में।
भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर सफाई दी। जानिए दोस्ती, फॉर्म और टीम की रणनीति पर गिल ने क्या कहा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी और टी-ब्रेक से पहले 5 बल्लेबाज आउट भी हो गए थे, जिससे आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की दरकार थी।
भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन मलेशिया ने कोरिया और जापान ने चीन को 3-1 से हराया, जबकि भारत ने थाईलैंड पर 7- 0 से जीत दर्ज कराई।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है।