भारत-रूस शिखर सम्मेलन 2025 में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने न्यूक्लियर प्रोजेक्ट, आतंकवाद विरोध, यूक्रेन शांति प्रयास, ऊर्जा सप्लाई और 30 दिन के ई-टूरिस्ट वीजा पर बड़े ऐलान किए। जानिए बैठक की पूरी रिपोर्ट।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में हुई अहम बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी हुआ1
नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में हुई अहम बैठक गई, जिसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया। इस संवाद में आतंकवाद, ऊर्जा सहयोग, यूक्रेन में शांति प्रयास, व्यापार बढ़ोतरी और लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के नागरिकों के लिए 30 दिनों के ई-टूरिस्ट वीजा और 30 दिनों के ग्रुप ई-वीजा की शुरुआत करने की घोषणा करते हुए आपसी संबंधों को नई दिशा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व ने भारत-रूस साझेदारी को स्पेशल और प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक पहुंचाया है।
मोदी ने बताया कि विश्व राजनीति में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह स्थिर बनी रही है। भारत-रूस आर्थिक सहयोग कार्यक्रम को 2030 तक बढ़ाने पर सहमति बनी, जबकि दोनों नेता इंडिया-रूस बिजनेस फ़ोरम में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत यूक्रेन संकट पर शुरुआत से ही शांति प्रयासों का समर्थक रहा है और भविष्य में भी रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ रूस के सहयोग को सराहते हुए कहा कि पहलगाम और रूस के क्रोकस सिटी हॉल जैसे हमलों की जड़ एक ही है और इसके खिलाफ वैश्विक एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है।
मोदी ने रूस के नागरिकों के लिए 30 दिन का ई-टूरिस्ट और ग्रुप वीजा मंजूर किया।
पुतिन ने बताया—कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट के 6 में से 3 रिएक्टर ऊर्जा नेटवर्क से जुड़ चुके हैं।
भारत ने यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए सभी प्रयासों का समर्थन दोहराया।
भारत-रूस आर्थिक सहयोग कार्यक्रम को 2030 तक बढ़ाने पर सहमति बनी।
राष्ट्रपति पुतिन ने भारत-रूस संबंधों को बेहद मजबूत बताते हुए कहा कि दोनों देश ट्रेन, निवेश, तकनीक और आर्थिक सहयोग पर लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा सप्लाई में भारत का भरोसेमंद साझेदार बने रहने की पुष्टि की और बताया कि भारतीय सिनेमा रूस में लगातार लोकप्रिय हो रहा है। पुतिन ने आगे कहा कि रूस भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट—कुडनकुलम प्लांट—पर तेजी से काम कर रहा है, जिसमें छह रिएक्टरों में से तीन पहले ही ऊर्जा नेटवर्क से जुड़ चुके हैं और शेष रिएक्टर निर्माणाधीन हैं।
यह भी पढ़े..
23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित हुआ। यह वार्ता ऐसे समय हुई जब अमेरिका यूक्रेन शांति समझौते को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है और भारत पर ऊर्जा व्यापार को लेकर दबाव भी बनाए हुए है। यह शिखर सम्मेलन इस बात का संतुलन तय करेगा कि भारत रूस और अमेरिका के बीच अपनी रणनीति कैसे साधता है। बैठक के बाद पुतिन एक बिजनेस कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में बैंक्वेट आयोजित करेंगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।