भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 93 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीता और बताया कि वह सारी ट्रॉफियां अपनी मां को भेज देते हैं। जानें मैच के बड़े रिकॉर्ड और जीत की कहानी।

वडोदरा: स्टार समाचार वेब
बीसीए स्टेडियम में रविवार को खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की इस शानदार जीत में 'चेजमास्टर' विराट कोहली ने एक बार फिर अहम भूमिका निभाई। भले ही कोहली अपने 85वें अंतरराष्ट्रीय शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 93 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम की नींव रखी, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया।
मां को समर्पित सारी ट्रॉफियां!
मैच के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने विराट से पूछा कि क्या उन्हें अपने जीते हुए अवॉर्ड्स की संख्या याद है। इस पर विराट ने अपनी विनम्रता दिखाते हुए कहा, "मुझे कोई आइडिया नहीं है।" हर्षा के यह बताने पर कि वह 45 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीत चुके हैं, विराट ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं इन्हें अपने पास नहीं रखता। मैं गुरुग्राम में अपनी मां के पास इन्हें भेज देता हूं। उन्हें इन्हें सहेजकर रखना अच्छा लगता है।" यह खुलासा दिखाता है कि मैदान के बाहर भी कोहली कितने पारिवारिक व्यक्ति हैं।
कोहली का 'डबल धमाका' और नए रिकॉर्ड
अपनी शतकीय पारी से चूकने के बावजूद, कोहली ने इस मैच में दो बड़े अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहला सर्वाधिक रन बनाने का। कोहली कुमार संगाकारा को पीछे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में ऊपर आ गए हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने का कीर्तिमान भी स्थापित किया।
भारत की जीत का सफर...
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 300 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में, भारत ने 49 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
ओपनिंग साझेदारी: कप्तान शुभमन गिल (56 रन) और रोहित शर्मा (26 रन) ने 39 रनों की सधी हुई शुरुआत दी।
कोहली का जादू: रोहित के आउट होने के बाद, विराट कोहली ने शुभमन गिल (118 रन की साझेदारी) और फिर श्रेयस अय्यर (77 रन की साझेदारी) के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
अंतिम ओवरों का रोमांच: कोहली (93 रन) और अय्यर (49 रन) के आउट होने के बाद, केएल राहुल और हर्षित राणा ने 29-29 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।