14 वर्षीय भारतीय कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में 127 रनों की तूफानी पारी खेली। जानें कैसे उन्होंने सबसे कम उम्र के कप्तान और 5 देशों में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

बेनोनी | स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार
भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे और अंडर-19 टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर बल्ले से वह गदर मचाया है, जिसे क्रिकेट जगत लंबे समय तक याद रखेगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में वैभव ने अपनी कप्तानी पारी से विपक्षी गेंदबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
बेनोनी में खेले जा रहे इस निर्णायक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को वैभव और आरोन जॉर्ज ने ऐतिहासिक शुरुआत दिलाई। महज 14 साल की उम्र में परिपक्वता का परिचय देते हुए वैभव ने केवल 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी 127 रनों की धमाकेदार पारी में 10 गगनचुंबी छक्के और 9 चौके जड़े। वैभव अकेले नहीं थे, उनके जोड़ीदार आरोन जॉर्ज ने भी शानदार साथ निभाया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 227 रनों की विशाल साझेदारी हुई। जॉर्ज ने भी 106 गेंदों पर 118 रनों की शतकीय पारी खेली।
बीसीसीआई द्वारा टीम की कमान सौंपे जाने के साथ ही वैभव ने इतिहास रच दिया है। वह यूथ वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम का नेतृत्व करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शहजाद ने 2007 में 15 साल की उम्र में कप्तानी की थी, जबकि वैभव ने यह उपलब्धि महज 14 साल की उम्र में हासिल कर ली।
वैभव की उपलब्धियों की फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती। दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़ते ही वह दुनिया के ऐसे पहले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने पांच अलग-अलग देशों (भारत, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अब दक्षिण अफ्रीका) में शतकीय पारियां खेली हैं। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले मैच में भी उन्होंने मात्र 24 गेंदों में 68 रन ठोक दिए थे। क्रिकेट पंडित वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य मान रहे हैं, जो अपनी उम्र से कहीं आगे की बल्लेबाजी कर रहे हैं।
उम्र: 14 वर्ष
पारी: 127 रन (74 गेंद)
स्ट्राइक रेट: 171.62
खास उपलब्धि: 5 देशों में शतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द। अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 100 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जबकि श्रेयस अय्यर बने इंग्लैंड में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान।
महिला टी20 विश्व कप 2026 से भारत की विदाई पर सुनील गावस्कर ने टीम की फिटनेस और रणनीति पर सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार को क्यों मुख्य कारण माना।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़े उलटफेर! ब्राजील किसी तरह आगे बढ़ा, तो जर्मनी और नीदरलैंड्स जैसी दिग्गज टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। जानिए फुटबॉल में बदलती तस्वीर के मायने।
WWE समरस्लैम 2026 की घोषणा! ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी भिड़ेंगे हेल इन ए सेल मैच में। साथ ही रोमन रेंस और सेथ रॉलिंस के बीच होगा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का मुकाबला।
टी20 वर्ल्ड कप की हार के बाद एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा। क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम अपनी गलतियां सुधार पाएगी? यहाँ जानें पूरा स्क्वाड और मैच का समय।
केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह मामला न्यूजीलैंड में FIFA सीरीज के दौरान का है। जानिए पूरी खबर और नॉकआउट मैच पर इसका क्या असर होगा।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की क्लीन स्वीप हार के बाद कोच गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है। जानिए क्यों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला फैंस को रास नहीं आया।
फुटबॉल वर्ल्ड कप के ताजा परिणाम: लियोनल मेसी ने बनाया खास रिकॉर्ड, पुर्तगाल और कोलंबिया नॉकआउट में। जानें इंग्लैंड, क्रोएशिया और कांगो डीआर का प्रदर्शन।
बेलफास्ट में भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला। जानिए टीम इंडिया के संभावित बदलाव, रिकॉर्ड और मैच से जुड़ी हर जानकारी।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ताजा पॉइंट्स टेबल और ग्रुप स्टैंडिंग देखें। जानें किन टीमों ने राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई किया और कौन सी टीमें अभी भी रेस में हैं।