भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 में सूर्या (82) और ईशान किशन (76) के तूफान में उड़ी कीवी टीम। रायपुर में टीम इंडिया ने 209 रनों का लक्ष्य 15.2 ओवर में किया हासिल। सीरीज में 2-0 की बढ़त।

सूर्यकुमार
रायपुर: स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने कीवियों को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 208 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने महज 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भले ही धीमी रही (अभिषेक शर्मा 0 और संजू सैमसन 6 रन), लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
सूर्यकुमार यादव: कप्तान ने अपनी फॉर्म में वापसी का एलान करते हुए मात्र 37 गेंदों पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने महज 23 गेंदों में अपने टी-20 करियर की 23वीं फिफ्टी पूरी की।
ईशान किशन: लंबे समय से बड़ी पारी का इंतजार कर रहे ईशान ने 32 गेंदों पर 76 रन कूटे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 122 रनों की विस्फोटक साझेदारी हुई, जिसने मैच को एकतरफा बना दिया।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। कीवी टीम के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि रचिन रवींद्र ने 44 रनों का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव सबसे सफल रहे, जिन्होंने मध्यक्रम के 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
ईशान की वापसी: ईशान किशन ने 2 साल, 1 महीने और 28 दिन के लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय टी-20 में अर्धशतक जमाया है।
सूर्या का धमाका: 23 मैचों के सूखे के बाद सूर्या के बल्ले से अर्धशतक निकला, जो उनकी फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों का करारा जवाब है।
शर्मनाक रिकॉर्ड: कीवी गेंदबाज जैक फाउक्स के लिए यह मैच किसी बुरे सपने जैसा रहा। उन्होंने अपने स्पेल में 67 रन लुटाए, जो किसी भी न्यूजीलैंड गेंदबाज द्वारा एक पारी में खर्च किए गए सर्वाधिक रन हैं।
अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा, जहां भारत की नजरें सीरीज कब्जाने पर होंगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आईसीसी ने 2035 तक का ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। जानिए भारत को किन बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली है और टी20, वनडे व डब्ल्यूटीसी फाइनल का पूरा शेड्यूल।
भारत ने माउंट माउंगानुई में खेले गए आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर 7 साल बाद कीवी धरती पर वनडे सीरीज अपने नाम की। अर्शदीप सिंह ने झटके 3 विकेट
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान द्वारा दिए गए 338 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।
भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हो रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमा दी है।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट की होनहार बेटी वेदांशी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अटूट मेहनत और बुलंद हौसलों के दम पर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लगन और जुनून से किसी भी बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 26 राज्यों से आए 400 से अधिक पैरा स्विमर्स का उत्साहवर्धन किया और कहा कि भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बन रहा है।
न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में भारत को 244 रनों से करारी शिकस्त दी। माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम 89 रन पर ढेर हो गई। मैच के सभी बड़े रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स यहाँ पढ़ें।
आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले हुए बड़े ट्रेड में हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। जानें पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई मुंबई की नई संभावित प्लेइंग 11 और अगले कप्तान के नाम।
अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय ओपनर आर्यवीर सहवाग का शानदार फॉर्म जारी है। यूएई के खिलाफ 160 रन बनाने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 51 रनों की पारी खेली। जानें उनके पूरे टूर्नामेंट के आंकड़े।
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दोनों ने फैंस को यह खुशखबरी दी।