भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास लेने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। साइना आखिरी बार 2023 में सिंगापुर ओपन में खेली थीं। हालांकि, उस समय उन्होंने संन्यास की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की थी।

बैडमिंटन से संन्यास लेने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास लेने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। साइना आखिरी बार 2023 में सिंगापुर ओपन में खेली थीं। हालांकि, उस समय उन्होंने संन्यास की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की थी। एक पॉडकास्ट में साइना ने कहा-मैंने दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था। मैंने अपने सिद्धांतों पर खेल शुरू किया और अपने सिद्धांतों पर ही छोड़ा, इसलिए मुझे घोषणा जरूरी नहीं लगी। गौरतलब है कि पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 साइना ने लंदन ओलिंपिक-2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। वे ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने 3 ओलिंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। साइना ने 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते हैं।
बीमारी बनी संन्यास की वजह
साइना के मुताबिक उनके घुटनों का कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुका है और उन्हें आर्थराइटिस हो गया है। उन्होंने कहा-जब आप खेल ही नहीं पा रहे तो वहीं रुक जाना चाहिए। मेरे लिए इसे आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल हो गया था। पहले जहां वह दिन में 8-9 घंटे ट्रेनिंग कर पाती थीं, वहीं अब 1-2 घंटे में ही घुटने में सूजन आ जाती थी, जिससे आगे अभ्यास संभव नहीं था।
फिर भी नहीं मिली राहत
साइना का करियर रियो ओलिंपिक 2016 के दौरान लगी घुटने की चोट से काफी प्रभावित हुआ। इसके बावजूद उन्होंने 2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार वापसी की। हालांकि, घुटने की समस्या बार-बार उभरती रही। 2024 में साइना ने सार्वजनिक रूप से बताया था कि उन्हें घुटनों में आर्थराइटिस है और कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुका है, जिससे शीर्ष स्तर पर खेलना लगभग असंभव हो गया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड
साइना ने 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। साइना ने 2008 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं। उसी साल उन्होंने पहली बार ओलिंपिक में हिस्सा लिया। वह ओलिंपिक क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
अर्जुन और खेल रत्न भी मिल चुका
साइना हॉन्गकॉन्ग की तत्कालीन वर्ल्ड नंबर-5 खिलाड़ी वांग चेन को हराया था, लेकिन इंडोनेशिया की मारिया क्रिस्टिन युलियांती से हार गईं। 2009 में, साइना बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। साइना को 2009 में अर्जुन अवॉर्ड और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वैभव सूर्यवंशी को लेकर उठे विवादों के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला। आगामी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर युवा खिलाड़ी के साथ रहेंगे उनके माता-पिता।
भारतीय क्रिकेट टीम के एक और खिलाड़ी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जी हां... इशान किशन ने तीन साल बाद भारत के वनडे सेटअप में वापसी की और उन्होंने दिखा दिया कि वो वनडे टीम में शामिल किया जाने के हकदार हैं। इशान ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अहम शतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को 402 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
फीफा वर्ल्ड कप-2026 में अर्जेंटीना ने अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हराया। इस जीत के नायक लियोनेल मेसी रहे। मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचाकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
आईसीसी की ताजा महिला टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रगति की है।
FIFA World Cup 2026 में सोमाली रेफरी उमर अब्दुलकादिर ऑर्टन को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली। फीफा ने मानवीय आधार पर उन्हें टूर्नामेंट की पूरी फीस देने का फैसला किया है।
आईपीएल-2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ट्राई सीरीज में खामोश हो गया है। आज यानी सोमवार को इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ के मुकाबले में भी 15 साल के वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मोरक्को ने ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोका। इस मैच में मोरक्को फुटबॉल टीम ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पूरी तरह विदेशों में जन्मे 11 खिलाड़ियों की शुरुआती प्लेइंग-11 मैदान में उतारकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ आज बर्मिंघम में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी।
भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने तेजपुर क्रिकेट अकादमी से खेलते हुए 87 गेंदों में 103 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली है। जानिए आशीर्वाद के प्रदर्शन और वैभव के टीम इंडिया चयन की पूरी कहानी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है! ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और ESPN के एनालिसिस के अनुसार जानें स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड और अर्जेंटीना में से किसके सिर सजेगा जीत का ताज।