अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। वैभव सूर्यवंशी के 175 रनों की बदौलत भारत ने छठी बार ट्रॉफी उठाई। पढ़ें पूरी मैच रिपोर्ट।

स्पोर्ट्स डेस्क: स्टार समाचार
युवा भारतीय सितारों ने एक बार फिर दुनिया भर में तिरंगा लहरा दिया है। शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को खेले गए अंडर-19 विश्व कप के हाई-वोल्टेज फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया है।
फाइनल मुकाबले के असली हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। वैभव ने शुरुआती ओवरों से ही इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरू कीं और महज 80 गेंदों में 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस आतिशी पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में इंग्लैंड के सामने 412 रनों का हिमालय जैसा लक्ष्य रखा। वैभव की इस पारी ने उन्हें रातों-रात भारतीय क्रिकेट का नया सुपरस्टार बना दिया है।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के नियमित प्रहारों के सामने मध्यक्रम टिक नहीं सका। इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने जबरदस्त जवाबी हमला करते हुए मात्र 67 गेंदों पर 115 रन ठोक दिए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।
इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 311 रनों पर सिमट गई।
भारतीय स्पिनर अंबरीश ने घातक गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी अहम मौकों पर विकेट निकालकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी।
अंडर-19 क्रिकेट के इतिहास में भारत का एकछत्र राज जारी है। यह टीम इंडिया का छठा विश्व कप खिताब है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में भी ट्रॉफी जीती थी। आंकड़े गवाही देते हैं कि पिछले 16 विश्व कप में से भारतीय टीम 10 बार फाइनल में पहुंची है, जो इस स्तर पर भारत के दबदबे को दर्शाता है।
इस जीत के साथ ही आयुष म्हात्रे उन चुनिंदा कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत को अंडर-19 चैंपियन बनाया है। मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद, पृथ्वी शॉ और यश ढुल के बाद अब आयुष म्हात्रे का नाम भी स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह