इंडिगो की 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने के बाद DGCA ने FDTL के दूसरे चरण पर अस्थायी रोक लगाई। पायलटों को अब पहले की तरह 36 घंटे का साप्ताहिक आराम मिलेगा।

पिछले 4 दिनों में इंडिगो की 1200+ फ्लाइटें कैंसिल
DGCA ने FDTL के दूसरे चरण को 10 फरवरी 2026 तक रोका
पायलटों को अब 48 घंटे नहीं, पहले जैसे 36 घंटे आराम मिलेंगे
नियमों से क्रू की कमी और ऑपरेशन पर बड़ा असर पड़ा
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में पिछले चार दिनों के भीतर 1200 से अधिक फ्लाइटें रद्द होने के बाद केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को एयरलाइंस विशेषकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत देते हुए नया आदेश वापस ले लिया।

इंडिगो का कहना था कि DGCA के नए नियमों की वजह से पायलट और अन्य क्रू की भारी कमी हो गई, जिससे उसका संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। DGCA ने 1 नवंबर से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) का दूसरा चरण लागू किया था, जबकि पहला चरण 1 जुलाई से प्रभावी था। FDTL के दूसरे चरण में एयरलाइंस के लिए पायलटों को सप्ताह में 48 घंटे यानी दो दिन का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य था और किसी भी छुट्टी को वीकली रेस्ट में शामिल करने पर रोक थी। लगातार नाइट शिफ्ट पर भी पाबंदी लगाई गई थी।
यह पढ़े..
पायलटों की थकान कम करने के उद्देश्य से बनाए गए इन नियमों को अब अस्थायी रूप से वापस ले लिया गया है। नए फैसले के बाद क्रू को पहले की तरह हर हफ्ते लगातार 36 घंटे का आराम मिलेगा, जिससे ऑपरेशनल दबाव कम होने की उम्मीद है।
देशभर में इंडियों की फ्लाइट में रुकावट पर मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने कहा है कि भारत सरकार ने इंडिगो की सर्विस में आई रुकावट की हाई-लेवल जांच कराने का फैसला किया है। मिनिस्ट्री ने कहा कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इंडिगो में क्या गलत हुआ, जहां भी जरूरी होगा वहां जवाबदेही तय की जाएगी और सही कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी रुकावटों को रोकने के लिए उपाय सुझाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को दोबारा ऐसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुरी रथ यात्रा के दौरान ग्रैंड रोड पर मची भारी भीड़ से बिगड़े हालात। दम घुटने और हार्ट अटैक से दो श्रद्धालुओं की दुखद मौत, कई घायल।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों टिन्नू और मनीष यादव से जेल में पूछताछ की। पुलिस अब कस्टडी रिमांड लेकर रकम के निवेश और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की तैयारी में है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को सीबीआई की याचिका पर जवाब देने के लिए दो हफ्ते का अंतिम अवसर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17-18 अगस्त को होगी।
होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते हमलों के बीच भारत सरकार ने भारतीय नाविकों की नई तैनाती पर रोक लगा दी है।
आतंकी फंडिंग और अवैध घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। आज यानी गुरुवार को ईडी की टीमों ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और महाराष्ट्र में फैले नेटवर्क को खंगालते हुए 13 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
तेलंगाना हाई कोर्ट ने महिलाओं को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि किसी महिला सरकारी कर्मचारी को उसकी दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए मातृत्व अवकाश देने से सिर्फ इसलिए इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि उसकी पहली प्रेग्नेंसी में जुड़वां बच्चे पैदा हुए थे।
देश के ज्यूडिसियल सिस्टम और पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पूर्वाग्रह-मुक्त और मानवीय बनाने की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। जिसके अनुसार सभी कोर्ट और थानों में चरित्रहीन जैसे अपमानजनक शब्द को प्रयोग नहीं किया जाएगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में इन दिनों बड़ी उथल-पुथल मची हुई है। प्राइवेट स्पेस सेक्टर के आकर्षक पैकेज की ओर आकर्षित होकर पिछले एक साल में चंद्रयान-3 और गगनयान जैसे अहम मिशन से जुड़े 100 से 120 वरिष्ठ वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों ने इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अमित शाह पर विवादित टिप्पणी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने आवाज का नमूना जांचने की याचिका को खारिज कर दिया।
केंद्र सरकार ने देश के विकास के लिए 2,19,353 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इसमें सेमीकंडक्टर 2.0, वाराणसी एलिवेटेड कॉरिडोर और यूरिया नीति सहित कई बड़ी घोषणाएं शामिल हैं।