इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई मरीज अब भी वेंटिलेटर और आईसीयू में जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

64 वर्षीय भगवानदास पिता तुकाराम भरणे ने दम तोड़ा.
इंदौर। स्टार समाचार वेब
इंदौर में दूषित पानी के कारण मौतों को आंकड़ा बढ़ा है। सोमवार को इस त्रासदी में एक और जान जाने के साथ ही कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। ताजा मामला 64 वर्षीय भगवानदास पिता तुकाराम भरणे का है, जो पिछले 10 दिनों से गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती थे।
भगवानदास को पहले एक निजी अस्पताल और फिर गंभीर हालत में बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया था। अस्पताल के जनरल मैनेजर राहुल पाराशर ने बताया कि मरीज को भर्ती करते समय ही कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें सीपीआर देकर वेंटिलेटर पर रखा गया। संक्रमण इतना फैल चुका था कि उन्हें गैंग्रीन और मल्टी ऑर्गन फेल्योर जैसी गंभीर समस्याओं ने घेर लिया था।
दावों के बीच उलझी कमला बाई की मौत
हाल ही में हुई एक अन्य मौत कमला बाई (59) की है, जिसकी पहचान और कारण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 7 जनवरी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। हालांकि, सरकारी रिकॉर्ड में इसे दूषित पानी से हुई मौत के रूप में दर्ज नहीं किया गया है। इसके पीछे का कारण आधार कार्ड पर दर्ज पुराना पता बताया जा रहा है। वहीं, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव का तर्क है कि कमला बाई पहले से ही किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं, इसलिए इसे मेडिको-लीगल केस मानकर पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया।
अस्पतालों की स्थिति: ICU में बढ़ते मरीज
क्षेत्र में दहशत का माहौल इस कदर है कि लोग अब नगर निगम की जलापूर्ति पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। भागीरथपुरा के निवासी आरओ, बोरिंग या बोतलबंद पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं।
सियासी हलचल और जमीनी हकीकत
इस संकट की शुरुआत 29 दिसंबर को हुई थी, जब पहली बार बड़ी संख्या में लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचे थे। स्थिति बिगड़ते देख कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अस्पतालों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। हालांकि, तमाम सरकारी दावों और दौरों के बावजूद मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी कई परिवारों के सदस्य अलग-अलग निजी और सरकारी अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।