रीवा के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौवा बाजार में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्री की जान चली गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।

रीवा सड़क हादसे में घायल महिला.
रीवा: स्टार समाचार वेब
रीवा जिले से एक ह्रदयविदारक सड़क हादसे की खबर आई है, जहाँ रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक मैजिक वाहन और मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे ने एक ही परिवार की खुशियां उजाड़ दीं, जिसमें पिता और उनकी मासूम बेटी की मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के डेल्ही गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा (34) अपने परिवार के साथ बाइक पर सवार होकर सीधी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे लक्ष्मणपुर चौकी के लौवा बाजार के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक ऑटो मैजिक (जो रीवा से लालगांव की ओर जा रही थी) से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

पिता-पुत्री की मौत, परिवार में मातम
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पांचों लोग सड़क पर काफी दूर जा गिरे। इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम इसिका विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पिता सुनील विश्वकर्मा ने संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार के तीन अन्य सदस्य फिलहाल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सगरा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह