उमरिया जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत इंदवार हल्का पटवारी भूपेन्द्र कुमार सोनी को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 7 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी ने जमीन बंटवारे के लिए रिश्वत मांगी थी। यह एसपी लोकायुक्त सुनील पाटीदार के नेतृत्व में चौथी ट्रैप कार्रवाई है। पहले भी रीवा, शहडोल और शहपुर में सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
आए दिन लोकायुक्त द्वारा की जा रही ट्रेप की कार्रवाई के बाद भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करनेमें नहीं हिचकिचा रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रीवा की टीम ने उमरिया जिले के तहसील मानपुर पटवारी हल्का इंदवार के पटवारी भूपेन्द्र कुमार सोनी को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई जिला उमरिया के शिव टी स्टाल संदीप कॉलोनी अमरपुर में मंगलवार को की गई है। बताया गया है कि हल्का पटवारी भूपेन्द्र कुमार सोनी ने महेन्द्र कुमार द्विवेदी पिता स्व. मदनमोहन द्विवेदी निवासी ग्राम पोस्ट चिल्हारी मानपुर की जमीन बंटवारा के लिए फांट व पुल्ली बनाने की एवज में 11 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। महेन्द्र कुमार द्विवेदी ने रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के पास की गई थी। जिसका विधिवत सत्यापन कराया गया और यह पाया गया कि आरोपी द्वारा सात हजार रुपए की मांग की गई है। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। जहां मंगलवार को उमरिया जिले के संदीप कालोनी अमरपुर शिव टी स्टाल के पास सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रेप किया गया।बुधवार को उमरिया जिले के मानपुर तहसील पटवारी हल्का इंदवार में पटवारी भूपेन्द्र सोनी द्वारा की गई ट्रेप की कार्रवाई में ट्रेप अधिकारी प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षक उपेन्द्र दुबे एवं 12 सदस्यीय टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
नवागत पुलिस अधीक्षक की चौथी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सुनील कुमार पाटीदार ने हाल ही में अपनी ज्वाइनिंग दी है इस दौरान उनके नेतृत्व में चार ट्रेप की कार्रवाई की गई। यहां पर बता दें कि 10 जून को रीवा के बनकुइयां नायब तहसीलदार के चैनमैन विनोद शुक्ला को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। इनके द्वारा ग्राम गंगहरा एवं सगरा के बीच सीमा में लगे हुए रास्ते को बंद कर किए जा रहे निर्माण कार्य पर स्टे लगाने के लिए रिश्वत मांगी गई थी।
दूसरी कार्रवाई 22 जुलाई को ग्राम पंचायत सचिव गोहपारू जिला शहडोल मंगल यादव को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। बताया गया है कि इनके द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में 15सौ रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।
तीसरी कार्रवाई 24 जुलाई को पटवारी हल्का शहपुर के अमर सिंह कुशवाहा पटवारी को भूमि की इत्तलाबी एवं बटांक कायम करने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। बताया गया है कि इनके द्वारा 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। जिसमें 25सौ रुपए शिकायतकर्ता द्वारा इन्हें दिए जा चुके थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।