जबलपुर के बरेला में 18 जनवरी को मजदूरों को कुचलने वाले आरोपी लखन सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानें कैसे पुलिस ने पुणे भाग रहे आरोपी को पकड़ा और क्या हैं इस हादसे के मुख्य कारण।

हादसे का फाइल फोटो
जबलपुर: स्टार समाचार वेब
बरेला थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा में नेशनल हाईवे पर मजदूरों को कुचलने वाले फरार मुख्य आरोपी लखन सोनी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। 18 जनवरी 2026 को हुए इस हृदयविदारक हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। आरोपी उस समय अपनी कार से मजदूरों को रौंदकर मौके से फरार हो गया था।
हादसे के बाद से ही पुलिस की क्राइम ब्रांच और बरेला थाना पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि लखन सोनी जबलपुर रेलवे स्टेशन से बाहर भागने की तैयारी में है। गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को कटनी से पुणे जा रही ट्रेन की बोगी से टिकट सहित गिरफ्तार कर लिया।
हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर सफेद रंग की कार को जब्त किया था। कार के मालिक दीपक सोनी से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि घटना के समय उसका भाई लखन सोनी वाहन चला रहा था। पुलिस ने तत्काल लखन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 281, 125(ए), 125(बी) और मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया था। 18 जनवरी को परिजनों ने शवों को सड़क पर रखकर करीब 5 घंटे तक चक्काजाम किया था, जिससे नेशनल हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था। प्रशासनिक अधिकारियों (एएसपी सूर्यकांत शर्मा और एसडीएम अभिषेक सिंह) के आश्वासन के बाद ही जाम खुल सका था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।