मध्य प्रदेश के उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे ने शुरू की तैयारियां। जानें उन 7 रेलवे स्टेशनों के बारे में जिनका कायाकल्प हो रहा है और श्रद्धालुओं के लिए क्या होंगी विशेष सुविधाएं।

उज्जैन में होने वाले आगामी सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे ने एक भव्य 'मास्टर प्लान' तैयार किया है। इस बार रेलवे का मुख्य फोकस भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुगम यात्रा पर है, जिसके लिए उज्जैन के साथ-साथ इंदौर और रतलाम रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है।
उज्जैन: स्टार समाचार वेब
साल 2028 में मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। लाखों श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक विशेष रणनीति तैयार की है, जिसके तहत उज्जैन के आसपास के 7 रेलवे स्टेशनों को नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है।
रेलवे की मुख्य योजना यात्रियों को केवल उज्जैन मुख्य स्टेशन पर केंद्रित न रखते हुए, उन्हें 7 अलग-अलग स्टेशनों पर 'डिवाइड' करने की है। मेला अधिकारी आशीष सिंह और रेलवे अधिकारियों की मासिक बैठकों में इस रणनीति पर मुहर लगी है। इन स्टेशनों से भक्तों को सीधे मेला क्षेत्र तक पहुँचने के लिए सुगम मार्ग उपलब्ध कराए जाएंगे।
कायाकल्प होने वाले प्रमुख स्टेशन:
उज्जैन मुख्य स्टेशन
चिंतामण गणेश
पिंगलेश्वर
नई खेड़ी
शिप्रा ब्रिज
पवासा
लिकोड़ा
पिंगलेश्वर स्टेशन: यहाँ दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे ताकि प्रमुख ट्रेनों का ठहराव देकर यात्रियों को उतारा जा सके।
फुट ओवर ब्रिज (FOB): नागदा में 12 मीटर चौड़ा FOB बनेगा, जबकि उज्जैन मुख्य स्टेशन पर 6 और 12 मीटर के आधुनिक फुट ओवर ब्रिज तैयार किए जाएंगे।
विशेष सुविधाएं: यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया, दिव्यांग अनुकूल व्यवस्थाएं, हेल्प डेस्क और शुद्ध पेयजल के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
तैयारियों में पिछले सिंहस्थ और प्रयागराज महाकुंभ के अनुभवों को शामिल किया गया है। उज्जैन के अतिरिक्त इंदौर, लक्ष्मीबाई नगर, मांगलिया, देवास, नागदा, विक्रम नगर और रतलाम स्टेशनों पर भी बड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन शहरों से होकर उज्जैन पहुँचेंगे।
मुकेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी रतलाम मंडल

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।