महाकाल दर्शन के बाद खाटू श्याम जा रहे जबलपुर के 5 लोगों की राजस्थान के चाकसू में भीषण सड़क हादसे में मौत। ट्रेलर से टकराई कार, शिक्षिका समेत 5 ने गंवाई जान।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के जबलपुर से तीर्थ यात्रा पर निकले पांच श्रद्धालुओं की राजस्थान के जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे (NH-52) पर शनिवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई। चाकसू थाना क्षेत्र के टिगरिया मोड़ पर श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में जबलपुर के रेलवे स्कूल की एक शिक्षिका और चार अन्य युवक शामिल हैं।
हादसे का शिकार हुए सभी लोग 12 फरवरी को जबलपुर से उज्जैन के लिए निकले थे। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद, शुक्रवार रात वे सीकर स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रवाना हुए। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे चालक को संभवतः झपकी आ गई, जिसके कारण तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई।
इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वालों में नक्षत्र नगर की निवासी और रेलवे स्कूल की शिक्षिका रेशमा श्रीवास्तव (55) शामिल हैं। उनके साथ कार चालक अनुराग रजक (25), राहुल रजक, पीयूष राय और शानू ने भी अपनी जान गंवाई। शिक्षिका रेशमा ने ही इस धार्मिक यात्रा की पूरी योजना बनाई थी।
जैसे ही हादसे की खबर जबलपुर के माढ़ोताल, करमेता और सदर इलाकों में पहुँची, वहाँ मातम छा गया। पड़ोसियों का कहना है कि पीयूष पहले जाने को तैयार नहीं था, लेकिन रेशमा के समझाने पर परिवार ने उसे भेजा था।
दुर्घटना स्थल पर दृश्य अत्यंत भयावह था। कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के नीचे पूरी तरह दब गया था, जिसके कारण शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। चाकसू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में शवों को रखवाया गया है।
रेशमा श्रीवास्तव के पति पिछले साल ही LIC से रिटायर हुए थे। उनकी बड़ी बेटी पलक को अब तक मां की मौत की खबर नहीं दी गई है, उसे केवल घायल होने की सूचना मिली है। जबलपुर से परिजनों का एक दल राजस्थान के लिए रवाना हो चुका है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।