सागर में शादी के दौरान बैंड वादक विवेक बंसल की हत्या के विरोध में धानक समाज ने मोर्चा खोला। रविवार को जिलाव्यापी बैंड हड़ताल और 50 लाख मुआवजे की मांग

धानक समाज ने प्रदर्शन किया।
सागर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सागर जिले में शादी समारोह के दौरान एक बैंड वादक की गोली मारकर हत्या करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस जघन्य वारदात के विरोध में अखिल भारतीय धानक समाज संगठन ने न्याय की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को समाज के सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
समाज के पदाधिकारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रविवार को पूरे सागर जिले में बैंड हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के मुताबिक, रविवार को जिले की कोई भी बैंड पार्टी किसी भी शादी या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। शाम को समाज के लोग मृतक विवेक बंसल की याद में कैंडल मार्च निकालेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई गई है। समाज ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मृतक विवेक के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए। आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर कठोरतम सजा सुनिश्चित की जाए।
घटना 12 फरवरी की है, जब 'श्रीराम धमाल' बैंड की टीम एक शादी समारोह में अपनी प्रस्तुति दे रही थी। ज्ञापन के अनुसार, जब बारात गोलाकुआं क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अनमोल सोनी और प्रशांत पटेल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। वे अवैध हथियार लहरा रहे थे। गाना बजाने की मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ और आरोपियों ने गोली चला दी, जिससे विवेक बंसल की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विवेक अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद उसके गरीब परिवार के सामने जीवन-यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया है। समाज का कहना है कि अगर दोषियों के घरों पर प्रशासन का बुलडोजर नहीं चला और सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी तत्परता से जांच कर रही है। एएसपी ने कहा, "वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के तहत सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।