रीवा, सतना और मऊगंज में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने सड़क, नाली, पेयजल, सीमांकन व राहत राशि जैसी समस्याएं उठाईं, अधिकारियों ने दिए कार्यवाही के निर्देश।

87 आवेदनों पर हुई सुनवाई, कार्यवाही के दिए निर्देश
रीवा, स्टार समाचार वेब
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 87 आवेदकों की समस्यायें सुनी गई। इस दौरान सर्वाधिक मामले पानी निकासी, खाद्यान्न पर्ची में नाम जोड़ने, राहत राशि की मांग व भूमि संबंधी रहे। कई आवेदक तो ऐसे थे, जो कई बार जनसुनवाई में आवेदन कर चुके, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हुआ। बहरहाल पूर्व की तरह इस बार भी आवेदकों को जल्द से जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है।
अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी एवं संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया। रायपुर कर्चुलियान जनपद अन्तर्गत गढ़वा के ग्रामवासियों ने गांव में सड़क, नाली, नलजल योजना, सहित जर्जर पंचायत भवन को बनाये जाने तथा पंचायत भवन के नियमित संचालन का आवेदन दिया, जिसे सीईओ को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार गढ़वा ग्रामवासियों के सड़क में मुरमीकरण कराये जाने का आवेदन को सीईओ जनपद रीवा को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये।
जनसुनवाई में संतोष कुमार पाण्डेय परिहारिन पुर्वा के नकल दिलाने, संजय कुमार साहू देवरा फरेंदा के कम्प्यूटरीकृत नक्शे में त्रुटि सुधार के आवेदन लेकर पहुंचे थे, जिन्हें फिर से आश्वासन दिया गया है। चन्द्रवती निवासी डेल्ही के कब्जे की भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीएम सिरमौर को निर्देश करने का दावा किया गया है।
ऐसी भी पहुंची शिकायतें
रविकांत द्विवेदी सीमांकित भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग, सिलपरा निवासी भोलई साकेत अतिक्रमण हटाने, रामभजन सिंह चचाई निवासी खाद्यान्न पर्ची में नाम जोड़ने का आवेदन लेकर पहुंचे थे। इनका कहना था कि कई बार जन सुनवाई में आ चुके। स्थानीय अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस बार भी आश्वासन दिया गया है। वहीं मुद्रिका प्रसाद बहेलिया निवासी गोविंदगढ़ के सीमांकन कराने के आवेदन को नायब तहसीलदार गोविंदगढ़ को तथा कृष्ण कुमार चर्मकार के राहत राशि प्रदाय के आवेदन को जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को प्रेषित किया गया।
कमिश्नर ने आमजनों की सुनी समस्याएं
कमिश्नर कार्यालय सभागार में कमिश्नर बीएस जामोद ने आम जनता के आवेदन पत्रों में जनसुनवाई की। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का सात दिवस में निराकरण करने के निर्देश दिए। सतना जिले के मझगवां तहसील के दाहिया जाति के जाति प्रमाण पत्र के आवेदन के संबंध में कमिश्नर ने एसडीएम मझगवां को निर्देश दिए। कमिश्नर ने शिवाकांत तिवारी निवासी ग्राम पंछा तहसील त्योंथर के सीमांकन के आवेदन के निराकरण के लिए एसडीएम त्योंथर को निर्देश दिए।
मऊगंज में 21 आवेदनों पर सुनवाई
कलेक्ट्रेट मऊगंज में आयोजित जनसुनवाई में आमजनों के 21 आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई। संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता ने राजस्व, पेंशन, खाद्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन पत्रों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उज्जैन में 'महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें उज्जैन साइंस सेंटर, सिंहस्थ 2028 बायपास और महाकाल स्टैंडर्ड टाइम (MST) के बारे में पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए चौथी क्रमोन्नति लागू की है। 35 साल की सेवा पूरी करने वाले 1.5 लाख शिक्षकों को 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि और एरियर का लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में हमले का शिकार हुए उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद स्वदेश लाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की
रीवा में 12 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा।
हनुमान जयंती पर छतरपुर में 51 फीट ऊंची अष्टधातु हनुमान प्रतिमा का अनावरण हुआ। पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शहर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना।
पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से ढाई साल की बच्ची लापता होने से सनसनी फैल गई। पुलिस और वन विभाग ड्रोन व डॉग स्क्वॉड से तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
सतना के उचेहरा में चोरों ने डॉक्टर की बगिया से 25 साल पुराने 8 चंदन के पेड़ काट लिए। सीसीटीवी तार काटकर वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस जांच में जुटी है।
सतना और मैहर में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में 4260 सीटों पर 6592 आवेदन आए। पहले चरण में 2738 बच्चे बाहर हो गए, जिससे शिक्षा के अधिकार की पहुंच और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में जवारा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ। 9 लोग घायल हुए, कुछ गंभीर हैं। पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित कई आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
सतना जिले में झूरी नदी के पुनर्जीवन के लिए 5 करोड़ की योजना पर काम जारी है। 131 चेकडैम और अन्य संरचनाओं से जल संरक्षण बढ़ेगा और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है।