कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अशोकनगर की घटना पर सरकार को घेरा, परिवार के गायब होने पर उठाए सवाल। शहडोल के जल प्रबंधन कार्यक्रम में ड्राई फ्रूट्स घोटाले को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि मध्य प्रदेश में हर मंत्रालय में 50% कमीशन लिया जा रहा है। पटवारी ने मोहन भागवत के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

भोपाल. स्टार समाचार वेब:
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अशोकनगर की एक घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए और परिवार के 14 दिनों से लापता होने पर सवाल खड़े किए।
अशोकनगर घटना: 'परिवार का अपहरण या हत्या?
' पटवारी ने कहा, "अशोकनगर में 14 दिन हो गए हैं, परिवार गांव से गायब है।" उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी गांव गए थे, जहां कुटुंब के लोगों ने उनसे कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही दोनों भाई और उनके परिवार लापता हैं। पटवारी ने सरकार से मांग की कि उन्हें सबके सामने लाया जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि उनका अपहरण हुआ है या हत्या कर दी गई है।
'ड्राई फ्रूट्स घोटाला' और '50% कमीशन' का आरोप:
शहडोल में जल प्रबंधन कार्यक्रम में कथित 'ड्राई फ्रूट्स घोटाले' को लेकर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "मध्य प्रदेश में एक भी मंत्रालय ऐसा नहीं है जहां 50% से कम कमीशन लिया जाता हो।" उन्होंने 'एक लीटर पेंट से 233 लोगों द्वारा पुताई' के पुराने मामले का हवाला देते हुए कहा, "अब 14 लोग जिस तरीके से ड्राई फ्रूट खा गए... मुझे लगता है कि पेट तो इनका इंसानों जैसा था, लेकिन खा भैंसों जैसा गए और पचा भी गए।" पटवारी ने फर्जी वोटर लिस्ट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव को कैसे खरीदना और बेचना है, यह सब किया जा रहा है। उन्होंने हर वोटर लिस्ट के सत्यापन की मांग की।
संगठन सृजन और मूंग खरीदी पर सवाल
पटवारी ने घोषणा की कि जल्द ही कांग्रेस का संगठन सृजन होगा और योग्य व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। मूंग खरीदी पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि 100 क्विंटल से अधिक मूंग किसानों से न खरीदना धोखा है। उन्होंने ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मूंग खरीदी का टेंडर देने पर भी आपत्ति जताई और इसे किसानों के साथ धोखा करार दिया।
भागवत के बयान पर सियासी तंज
संघ प्रमुख मोहन भागवत के 75 साल होने के बाद राजनीति से रिटायरमेंट के बयान पर जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी यह बात कह चुके हैं, और इसी नियम के तहत लालकृष्ण आडवाणी को घर बैठा दिया गया, ना उन्हें राष्ट्रपति बनने दिया, ना प्रधानमंत्री बनने दिया। पटवारी ने सवाल किया, "यदि मोहन भागवत कह रहे हैं तो उनका इशारा आखिर किसकी तरफ है, यह समझना बहुत जरूरी है।" उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा के नेता उनके इस बयान पर अमल करके युवाओं के लिए कुर्सी छोड़ेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।