कटनी जिले की एक गर्भवती महिला के साथ दमोह में गैंगरेप और हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रेमी और उसके भाई ने दुष्कर्म कर महिला को खाई में धकेल दिया, जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़िता जबलपुर रेफर, आरोपी गिरफ्तार।

कटनी/दमोह, स्टार समाचार वेब
कटनी जिले की एक गर्भवती महिला दुष्कर्म पीड़िता को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। इस दर्दनाक घटना में गर्भ में पल रहे उसके बच्चे की मौत हो गई है। कटनी पुलिस ने इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले पीड़िता के प्रेमी और उसके ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में एक गर्भवती युवती के साथ यह नृशंस घटना हुई। युवती के प्रेमी ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे खाई में धकेल कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि इस दौरान गर्भ में पल रहे उसके बच्चे की मौत हो चुकी थी, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, दमोह के सिंग्रामपुर की तेलनघाटी में यह युवती घायल अवस्था में मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती थी और उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म कर उसे पहाड़ी से नीचे फेंका गया था। सिंग्रामपुर पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद मामला कटनी जिले के माधवनगर थाना को सौंप दिया।
माधवनगर थाना टीआई अभिषेक चौबे ने बताया कि पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद मुख्य आरोपी पवन वर्मन (प्रेमी, निवासी खेर मोहल्ला) और उसके ममेरे भाई निगम रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी पवन वर्मन ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी प्रेमिका गर्भवती हो गई थी और शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी। चूंकि वह पहले से ही शादीशुदा था, इसलिए वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। इसी मकसद से उसने सिंग्रामपुर में अपने मामा के लड़के निगम रैकवार के साथ मिलकर गर्भवती प्रेमिका को मारने की साजिश रची थी। दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर उसे खाई में धकेल कर मौके से फरार हो गए।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह