कटनी, डिंडौरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला जिलों में आदिवासियों की जमीन खरीद के आरोपों पर बवाल। युवक कांग्रेस ने विधायक संजय पाठक के खिलाफ प्रदर्शन कर त्वरित कार्रवाई और जांच की मांग की। पढ़ें पूरा मामला।

कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी.
हाइलाइट्स
कटनी. स्टार समाचार वेब
विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के खिलाफ आदिवासियों के नाम पर अवैध भूमि खरीद-फरोख्त के गंभीर आरोपों को लेकर युवक कांग्रेस ने आदिवासी संगठनों के साथ मिलकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कटनी, डिंडौरी, जबलपुर, सिवनी और मंडला जिलों में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीनों की कथित अनियमितताओं की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की।

युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंशु मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विधायक संजय पाठक और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट तक पहुँचे और घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान, प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक रोका।
विधायक को बचाने के प्रयास का आरोप
प्रदर्शनकारियों का मुख्य आरोप था कि आदिवासी वर्ग की जमीनों को अवैध तरीके से खरीदा-बेचा गया है, लेकिन कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि जिला प्रशासन सत्ताधारी विधायक को बचाने का प्रयास कर रहा है।
राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन
युवक कांग्रेस और आदिवासी संगठनों ने इस पूरे मामले की उच्च-स्तरीय और त्वरित जांच की मांग की है, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। विरोध प्रदर्शन का समापन राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने न्याय दिलाने की अपनी मांग को दोहराया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।