मऊगंज के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरदमन में जुलाई माह समाप्त होने के बाद भी कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों को अब तक किताबें नहीं मिल पाई हैं। शिक्षक मोबाइल में व्यस्त और क्लास खाली मिली। शिक्षा विभाग की लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई ठप पड़ी है।

हाइलाइट्स
मऊगंज, स्टार समाचार वेब
आए दिन शिक्षा विभाग की अव्यवस्था की नई-नई तस्वीरें सामने आ रही है। कभी विद्यालय में शिक्षक नहीं रहते तो कभी विद्यालय भवन से बाहर क्लास लगती है। लेकिन इस बार इससे अलग मामला सामने आया है। पिपराही संकुल के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरदमन में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जुलाई का महीना खत्म हो गया लेकिन कई विषयों की किताबें अभी तक नहीं मिली है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
यहां अध्ययनरत कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों ने स्कूल की पोल खोल के रख दी है। बच्चों ने बताया कि केवल इंग्लिश ग्रामर पढ़ रहे हैं। वहीं जब प्रधानाध्यापक से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी संकुल पिपराही से किताबें प्राप्त नहीं हुई है। संकुल पर ठीकरा फोड़ते हुये किनारा काट लिये। वहीं इस मामले में पिपराही संकुल प्राचार्य ने सवालों का जबाव देने बचते नजर आये। ऐसे में जाहिर है कि यहां पदस्थ शिक्षकों को बच्चों की पढाई से कोई लेना देना नहीं है। बच्चे क्या पढ़ रहे हैं, उनके पास किताबे क्यों नही पहुंची, इस पर गंभीर नहीं है। लिहाजा डेढ़ माह बाद भी बच्चों की पढाई शून्य है।
मोबाइल में व्यस्त रहे शिक्षक
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरदमन के प्रधानाध्यापक और शिक्षक सवालों से बचने के लिए मोबाइल पर नजरें फेर रहे थे। जब प्रधानाध्यापक से सवाल किया गया तो वह मोबाइल में व्यस्तता दिखाते हुए गैर जिम्मेदाराना जबाव दिए और बोले कि जैसे ही किताबें मिलती है। वैसे ही बच्चों को किताबें बांट दी जाएगी। इस दौरान शिक्षक मोबाइल से ही चिपके नजर आए।
किताबों के बगैर कैसे लगे क्लास
मध्य प्रदेश सरकार लगातार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई तरह की प्रयास कर रही है लेकिन शासन स्तर पर उन प्रयासों पर पानी फेरा जा रहा है। जहां बच्चों को अभी तक पुस्तक नसीब नहीं हो पा रही हैं। जब हमारे संवाददाता स्कूल पहुंचे तो यहां तक कि पूरी क्लास खाली पड़ी थी। शिक्षक आपस में गप्पे लड़ा रहे थे। बच्चों को किताबें न मिलने की वजह से उनकी शिक्षा पर बुरा असर पड़ रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह