सतना जिले के कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन सिलेंडर से गैस लीकेज और तेज आवाज के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सिलेंडर नहीं फटा, लेकिन मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया। अस्पताल की स्थिति पहले से ही बदहाल है, एक्स-रे मशीन 2 साल से बंद पड़ी है और बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को दोपहर अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब किसी ने ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की खबर फैला दी। दर असल उस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी संख्या में मरीजों की भीड़ थी। बताया गया कि अचानक से किसी ने दूसरे मंजिला में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की खबर फैला दी। खबर फैलते ही लोग भागने लगे और नीचे के ग्राउंड फ्लोर व दूसरे मंजिला की बिल्डिंग पर भी मौजूद सभी मरीज एवं उनके परिजन भागने लगे। कुछ देर के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया हालांकि भीड़ से कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई। बताया गया कि आॅक्सीजन सिलेंडर में लगे कांच का ढक्कन अधिक प्रेशर पड़ने की वजह से टूट गया था जिससे उसकी गैस लीकेज हो गई और अचानक तेज आवाज निकली। वहां मौजूद लोगों को लगा कि सिलेंडर फट गया है। भगदड़ के दौरान स्टोर कीपर संतोष कुमार के हाथ में चोट भी मामला तब शांत हुआ जब मौजूद स्टाफ ने बताया कि सिलेंडर नहीं फटा है कांच का ढक्कन टूट गया था जिससे गैस लीकेज हो गई थी।
नहीं शुरू हो पाई एक्स-रे मशीन
बताया गया कि केंद्र में एक्स-रे मशीन विगत 2 वर्ष पहले मिल जाने के बावजूद भी आज तक नहीं चालू हो पाई जबकि एक्स-रे आॅपरेटर की भर्ती भी यहां की गई है, जो कि मुफ्त में तनख्वाह उठा रहा है। स्वास्थ्य संस्था का स्टाफ इसके लिए ट्रांसफार्मर का बहाना बनाते रहते हैं।
चर्चा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कई दिनों से चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है। यहां पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं कम और सुर्खियां ज्यादा बटोरने को मिलती हैं। यह स्थान अब जन्मदिन बनाने का अड्डा बनता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूदा हालात ऐसे हैं कि यहां पर न ही सही समय पर डॉक्टर मौजूद रहते हैं न ही स्टाफ। वार्डों में बेडशीट, चादर, तकिया, पानी, पंखा व दवाइयां जैसी सुविधाओं का भी टोटा बना रहता है। गौरतलब है कि एक दिन पहले सोमवार 18 अगस्त को ही कोठी अस्पताल में पदस्थ नर्स ने बयान जारी कर कहा था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकीय सुविधाओं विहीन संचालित हो रहा है। मरीज के अनुसार बेड की संख्या भी काफी कम है। आॅपरेशन लेबर रूम में भी बेड़ो की संख्या कम है। कभी-कभी प्रसुताओं को जमीन में बेडशीट देकर इलाज करना पड़ता है जिससे मरीजों में संक्रमण का भी डर बना रहता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।