रीवा नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सम्मान को लेकर विवाद। वार्ड क्रमांक 4 के एआरआई विष्णु लखेरा को केवल 3.93% कार्य प्रगति के बावजूद कलेक्टर के हाथों प्रशस्ति पत्र दिलाया गया। वहीं 10% से अधिक प्रगति करने वाले एआरआई सम्मान से वंचित रह गए, जिससे कर्मचारियों में असंतोष।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान करने का नियम है। यह इसलिये कि उनके कार्य प्रदर्शन में और अधिक बढ़ोत्तरी हो, लेकिन नगर निगम रीवा में इस बार इस नियम को धता बता दिया गया है। यहां अधिकारियों ने ऐसा कारनामा कार दिया है, जिससे अधिकारी एवं कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। दरअसल एक ऐसे एआरआई को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र दिला दिया गया है, जिसकी कार्य प्रगति काफी कम है।
बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 4 के एआरआई विष्णु लखेरा को कलेक्टर के हाथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कराया गया है। जबकि श्री लखेरा की कार्य प्रगति 4 प्रतिशत भी नहीं है। यानी उनका कार्य प्रतिशत 3.93 है। सूत्रों ने बताया कि एआरआई की टोटल डिमांड 11 करोड़ 28 लाख 48 रुपये करीब है। जबकि इसकी एवज में उन्होंने अब तक मात्र 44 लाख 33 हजार 678 रुपये ही कलेक्शन कर नगर निगम में जमा कराया है। इसके अलावा जीआईएस फीडिग में भी उनके अंक काफी कम है। ऐसे में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाना, नगर निगम के कर्मचारियों के गले से नीचे नहीं उतर रहा है। सूत्रों ने यह भी बताया कि उपायुक्त एवं आयुक्त के करीबी होने के कारण उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
इनकी कार्य प्रगति 10 प्रतिशत से अधिक, फिर भी नहीं मिला सम्मान
वार्ड एआरआई प्रतिशत
13 सकील अंसारी 12.83
14 उपेन्द्र मिश्रा 10.95
11 प्रत्यूष सिंह 10.05
17 ज्ञानेन्द्र सिंह 10.28
7 चिंतामणि तिवारी 10.13


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।