कोठी नगर परिषद का हाल यह है कि गंदगी की नदियां सीधे तहसील कार्यालय तक बह रही हैं। नालियां वर्षों से साफ नहीं हुईं, सड़कें गंदे पानी में डूबी हैं और स्वच्छता अभियान सिर्फ दीवारों पर लिखे नारों तक सिमट गया है। नगर परिषद का ब्रांड एंबेसडर बनाने के बाद भी हालात जस के तस हैं। जनता में आक्रोश है और अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं।

हाइलाइट्स:
कोठी, स्टार समाचार वेब
स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाकर नगर परिषद ने सोचा था कि अब गंदगी पर लगाम लगेगी, लेकिन आज हालत यह है कि गंदगी ने पूरे नगर को जकड़ लिया है और सिस्टम हाथ पर हाथ रखे बैठा है। सड़कें नालियों में बदल गई हैं, और नालियां कचरे से लबालब। स्वच्छता सिर्फ दीवारों पर लिखे नारे और दिखावे की फोटो तक सीमित रह गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुर्गंध और बदहाली किसी कोने में नहीं, बल्कि नगर परिषद कार्यालय के सामने देखने को मिल रही है। कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर वार्ड क्रमांक 5 की नालियां वर्षों से साफ नहीं की गई हैं। गंदा पानी सड़कों पर बहते हुए तहसील कार्यालय तक पहुंच रहा है। अगर तहसील और परिषद के पास ऐसे हालात हैं, तो फिर आम वार्ड में क्या स्थिति होगी?
सिस्टम बना तमाशबीन, जनता में आक्रोश
जहां शासन-प्रशासन गली-गली साफ-सफाई के दावे करता है, वहीं कोठी नगर में ब्रांड एंबेसडर नियुक्ति के बाद हालात और बदतर हो गए हैं। युवक व्यापारी पीयूष अग्रवाल को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बाद भी नगर की नालियों की दुर्दशा जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है, पहले ही नगर परिषद हाथ खड़े कर चुकी थी, अब तो स्थिति बिल्कुल हाथ से निकल गई है।
नगर परिषद के सामने ये हाल है, तो बाकी जगह की कल्पना ही डरावनी है। अधिकारी आते हैं, तब थोड़ी सफाई दिखती है। फिर सब वैसा ही हो जाता है। यहाँ काम नहीं, सिर्फ बंदरबांट हो रही है। नगर परिषद की कुर्सी तक में बाहरी दखल बढ़ गया है।
पं. गंगा प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ नागरिक
मुझे जानकारी मिली है, इसे जल्द दिखवाकर सबसे पहले समस्या का निदान कियाजाएगा । इस मामले में यदि किसी की लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी होगी। हम कोठी को साफ-सुथरा व सुविधायुक्त बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।
संजय सिंह, सीएमओ, नगर परिषद कोठी
मेरे घर के सामने से पूरे बाजार का गंदा पानी गुजरता है। लैट्रिन टैंक तक जुड़ चुके हैं। नाली चोक है, और बड़ा गड्ढा है जिसमें बच्चा गिर जाए तो जान तक जा सकती है। अभी दो दिन पहले एक बच्चा गिरा था — किस्मत से बच गया।
मंजू सोनी, निवासी वार्ड क्रमांक 5
मैंने भी 5 साल नगर परिषद चलाई है, लेकिन ऐसी दुर्दशा नहीं देखी। आज नगर में ब्रांड एंबेसडर, पार्षद, सीएमओ सब हैं — फिर भी ऐसा हाल! दुख होता है कि बजट होने के बावजूद कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा।
राकेश कोरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।